हम खुश हुए – Hum Khush Huye, Kumar Sanu, Alka Yagnik, Sarika Kapoor, Mohd. Aziz, Ek Rishtaa
“Hum Khush Huye” एक पारिवारिक, भावनात्मक और दिल से निकला हुआ गीत है। इसमें प्यार, दुआएँ, और जीवनभर के साथ का वादा छिपा है। यह गीत उन लम्हों का हिस्सा है जहाँ दिल से किसी की खुशी के लिए दुआ निकलती है।

हम खुश हुए – Hum Khush Huye Song Credits
- Movie/Album: एक रिश्ता (2001)
- Music : नदीम-श्रवण
- Lyrics : समीर
- Singers : कुमार सानू, अल्का याग्निक, सारिका कपूर, मो. अज़ीज़
हम खुश हुए – Hum Khush Huye Song
आपके आने से घर में कितनी रौनक है
आपको देखें कभी अपने घर को देखें हम
आपके आने से…
हम खुश हुए, हम खुश हुए, हम खुश हुए
हम खुश हुए, हम खुश हुए, हम खुश हुए
कितनी सूनी-सूनी थी वो मेरी रातें
कितने सूने-सूने थे दिन
कैसे मैं बताऊँ कैसे हैं गुज़ारे
मैंने वो जुदाई के दिन
तेरे लौट आने से, घर में कितनी रौनक है
आपको देखें कभी…
तूने जो बुलाया, मैं तो चली आई
खोयी ज़िन्दगी मिल गई
ऐसा लगता है, साथी तुझे पा के
मुझको हर ख़ुशी मिल गई
फ़ासले मिटाने से, घर में कितनी रौनक है
आपको देखें कभी…
आँखों में ख़ुशी के आँसू भर आये
रोके न रुके बह गए
बोलूँ मैं क्या बोलूँ कहना जो मुझे था
आँसू मेरे वो कह गए
देखो मुस्कुराने से, घर में कितनी रौनक है
आपको देखें कभी…
