आगे सुख तो पीछे दुःख है – Aage Sukh To Peeche Dukh Hai, Kavita, Nitin, Eeshwar
“Aage Sukh To Peeche Dukh Hai” सिर्फ़ एक गीत नहीं, बल्कि जीवन-दर्शन है। यह गाना बताता है कि चाहे कितनी भी कठिनाइयाँ आएँ, जीवन चलता रहता है और हमें उसे मुस्कुराते हुए अपनाना चाहिए। यह गीत फिल्म ईश्वर के भावनात्मक संदेश को और भी सशक्त बनाता है।

आगे सुख तो पीछे दुःख है – Aage Sukh To Peeche Dukh Hai Song Credits
- Movie/Album: ईश्वर (1989)
- Music : लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
- Lyrics : अनजान
- Singers : कविता कृष्णमूर्ति, नितिन मुकेश
आगे सुख तो पीछे दुःख है – Aage Sukh To Peeche Dukh Hai Song Lyrics in Hindi
आगे सुख तो पीछे दुःख है
पीछे दुःख तो आगे सुख है
अरे दुःख में कोई सुख है
ओह आस-निरास के रंग-रंगी है
सारी उमरिया मितवा रे…
कह गए जोगी ज्ञानी-ज्ञानी
इस जीवन की अजब कहानी
ज़िन्दगी के कई रंग
कई रंग, कई रूप
कहीं छाँव, कहीं धूप
कोई जाने ना, पहचाने ना
कभी सुख तो कभी दुःख है…
अपना सोचा कब होता है
वो जब सोचे तब होता है
ना ना ना
वो जब सोचे सब होता है
कोई लाख करे शोर
जिसके हाथ में है डोर
उसपर कहाँ चले जोर
कोई जाने ना, हाँ पहचाने ने
थोड़ा सुख तो, थोड़ा दुःख है
थोड़ा दुःख तो, थोड़ा सुख है
जो भी दुखों से हार न माने
उसका जीवन ही जीवन है
दुःख सीता की अग्नि परीक्षा
सुख सीता संग राम मिलन है
जीवन दुःख ही दुःख है
आगे सुख तो पीछे…
