Tu Fiza Hai

तू फ़िज़ा है – Tu Fiza Hai, Alka Yagnik, Sonu Nigam, Fiza

“Tu Fiza Hai” गीत को गुलज़ार ने लिखा है और अनु मलिक ने संगीतबद्ध किया है। इस गीत को अल्का याग्निक, सोनू निगम और प्रशांत समद्दर ने गाया है। यह फ़िल्म फ़िज़ा (2000) का एक प्रमुख गीत है, जिसमें करिश्मा कपूर, ऋतिक रोशन और जया बच्चन ने अभिनय किया है।

तू फ़िज़ा है - Tu Fiza Hai
तू फ़िज़ा है – Tu Fiza Hai

तू फ़िज़ा है – Tu Fiza Hai Song Credits

  • Movie/Album: फ़िज़ा (2000)
  • Music By: अनु मलिक
  • Lyrics : गुलज़ार
  • Singer : अल्का याग्निक, सोनू निगम, प्रशांत समद्दर

तू फ़िज़ा है – Tu Fiza Hai Song Lyrics in Hindi

फ़िज़ा हे फ़िज़ा
तू हवा है फ़िज़ा है, जमीं की नहीं
तू घटा है तो फिर क्यों बरसती नहीं
उड़ती रहती है तू पंछियों की तरह
आ मेरे आशियाने में आ

मैं हवा हूँ कहीं भी ठहरती नहीं
रुक भी जाऊँ कहीं पर तो रहती नहीं
मैंने तिनके उठाये हुए हैं परों पर
आशियाना नहीं है मेरा

घने एक पेड़ से मुझे, झोंका कोई ले के आया है
सूखे पत्ते की तरह, हवा ने हर तरफ उड़ाया है
आना आ, हे आना आ इक दफ़ा इस जमीं से उठें
पाँव रखें हवा पर, ज़रा सा उड़ें
चल चलें हम जहाँ कोई रस्ता न हो
कोई रहता ना हो, कोई बसता न हो
कहते हैं आँखों में मिलती है ऐसी जगह
फ़िज़ा, फ़िज़ा
मैं हवा हूँ…

तुम मिले तो क्यों लगा मुझे, खुद से मुलाकात हो गयी
कुछ भी तो कहा नहीं मगर, ज़िन्दगी से बात हो गयी
आना आ, आना आ साथ बैठे ज़रा देर को
हाथ थामे रहें और कुछ ना कहें
छु के देखे तो आँखों की खामोशियाँ
कितनी चुपचाप होती हैं सरगोशियाँ
सुनते हैं आँखों में होती हैं ऐसी सदा
फ़िज़ा, फ़िज़ा
तू हवा है…

तू फ़िज़ा है – Tu Fiza Hai Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top