Hum To Tere Aashiq Hain

हम तो तेरे आशिक हैं – Hum To Tere Aashiq Hain, Mukesh, Lata Mangeshkar, Farz

“Hum To Tere Aashiq Hain” फ़िल्म फ़र्ज़ का एक मधुर और रोमांटिक गीत है, जिसे मुकेश और लता मंगेशकर ने अपनी सुरीली आवाज़ों में गाया है। आनंद बक्षी के दिल को छू लेने वाले बोल और लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल के संगीत निर्देशन में यह गीत प्रेम और भावनाओं की गहराई को दर्शाता है।

हम तो तेरे आशिक हैं
हम तो तेरे आशिक हैं – Hum To Tere Aashiq Hain

हम तो तेरे आशिक हैं – Hum To Tere Aashiq Hain Song Credits

  • Movie/Album: फ़र्ज़ (1967)
  • Music By: लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल
  • Lyrics : आनंद बक्षी
  • Singers : मुकेश, लता मंगेशकर

हम तो तेरे आशिक हैं – Hum To Tere Aashiq Hain Song Lyrics in Hindi

हम तो तेरे आशिक हैं सदियों पुराने
चाहे तू माने, चाहे न माने
हम भी ज़माने से हैं तेरे दीवाने
चाहे तू माने, चाहे न माने

आई हैं यूँ प्यार से जवानियाँ
अरमां दिल में है, दिल मुश्किल में है
जान-ए-तमन्ना
तेरे इसी प्यार की कहानियाँ
हर महफ़िल में हैं, सबके दिल में हैं
जान-ए-तमन्ना
छेड़ते हैं सब मुझको अपने-बेगाने
चाहे तू माने…

सोचो मोहब्बत में कभी हाथ से
दामन छूटे तो, दो दिल रूठे तो
तो फिर क्या हो
ऐसा न हो काश कभी प्यार में
वादे टूटे तो, दो दिल रूठे तो
तो फिर क्या हो
हम तो चले आएं सनम तुझको मनाने
चाहे तू माने…

मस्त निगाहों से इस दिल को
मस्त बनाए जा, और पिलाए जा
प्यार के सागर
दिल पे बड़े शौक से सितमगर
ठेस लगाए जा, तीर चलाये जा
याद रहे पर
तीर कभी बन जाते हैं खुद निशाने
चाहे तू माने…

हम तो तेरे आशिक हैं – Hum To Tere Aashiq Hain Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top