मैं चली – Main Chali, Shreya Ghoshal, Naresh Iyer, Force
“Main Chali” एक खुशनुमा, दिल को सुकून देने वाला रोमांटिक गीत है। श्रेया घोषाल और नरेश अय्यर की दिलकश आवाज़ें, जावेद अख़्तर के सरल लेकिन सुंदर बोल, और हैरिस जयराज का मधुर संगीत, ये सब मिलकर इस गाने को आज के दौर के बेहतरीन प्रेम गीतों में शामिल करते हैं।

मैं चली – Main Chali Song Credits
- Movie/Album: फ़ोर्स (2011)
- Music By: हैरिस जयराज
- Lyrics : जावेद अख़्तर
- Singers : श्रेया घोषाल, नरेश अय्यर
मैं चली – Main Chali Song Lyrics in Hindi
ये रूप और ये रंगत
ये चाल और ये नज़ाकत
कैसी है ये क़यामत अब कोई क्या कहे
मैं चली तो झूम उठी ज़िन्दगी
मैं चली तो जाग उठी रौशनी
मौसम नया, नयी-नयी हवायें हैं
मैं हूँ नयी, नयी मेरी अदायें हैं
तेरी जुल्फों की घटायें तेरी शोक निगाहें
कैसी हैं ये बलायें अब कोई क्या कहे
दुनिया बदली है, मेरा अंदाज़ न क्यूँ बदले
सब कुछ तो है बदल गया
गूँजा है जो गीत नया, तू साज़ न क्यूँ बदले
मेरा भी सुर है नया
नयी-नयी सी हैं मेरी राहें, नया-नया मेरा सफ़र है
नयी-नयी सी हैं मेरी चाहें, नयी-नयी मेरी नज़र है
तेरे नैन हैं निराले, मदिरा के प्याले
संभले ना दिल संभाले, अब कोई क्या कहे
दिल चाहे के ले के सितारे हार बना लूँ मैं
चाँद हो मेरी बिंदिया
सागर की सारी लहरें आँचल में सजा लूँ मैं
जाने क्यूँ चाहे ये जिया
कोई समझे तो समझे दीवाने, मुझको है परवाह क्या
मैं जानूँ तो बस इतना ही जानूँ, दिल ढूंढता है राह क्या
तू है कैसे रंग लायी, कैसी तरंग लायी
कैसी उमंग लायी, अब कोई क्या कहे
मैं चली तो झूम उठी ज़िन्दगी…
