रूह का रिश्ता – Rooh Ka Rishta, Yasser Desai, Arko, Ghost
“Rooh Ka Rishta” उन लोगों के लिए है जो प्यार को सिर्फ एहसास नहीं, बल्कि आत्मा का जुड़ाव मानते हैं। यह गीत साबित करता है कि प्रेम शरीर से नहीं, रूह से होता है। अगर आप कभी किसी को इस हद तक चाहें कि वो आपकी रूह का हिस्सा बन जाए, तो ये गीत आपकी आवाज़ बन सकता है।

रूह का रिश्ता – Rooh Ka Rishta Song Credits
- Movie/Album: घोस्ट (2019)
- Music By: सोनल प्रधान
- Lyrics : सोनल प्रधान
- Singers : यासेर देसाई, आर्को प्रावो मुखर्जी
रूह का रिश्ता – Rooh Ka Rishta Song Lyrics
अनकही हैं जो बातें
कहनी है तुमसे ही
क्यूँ ये नज़रें मेरी
ठहरी हैं तुमपे ही
रूह का रिश्ता ये जुड़ गया
जहाँ तू मुड़ा मैं भी मुड़ गया
रास्ता भी तू है, मंज़िल भी तू ही
हाँ तेरी ही ज़रूरत है मुझे
ये कैसे समझाऊँ मैं तुझे
माँगता हूँ तुझे या तुझसे ही
रूह का रिश्ता ये…
बेचैनियाँ अब बढ़ने लगी हैं
सब्र रहा ना बेसब्री है
आँच थोड़ी साँसों को दे दे
मुश्किल में ये जान मेरी है
बहता हूँ तुझमें मैं भी
ना छुपा खुद से ही
महकूँ खुशबू से जिसकी
बन वो कस्तूरी
रूह का रिश्ता ये…
जब से मिला हूँ तुझ से
बस ना रहा है खुद पे
बोलती आँखों ने जादू कर दिया
बख़्श दे मुझे ख़ुदारा
मैंने जब उसे पुकारा
हो गयी ख़ता तेरा नाम ले लिया
साथ हो जो उम्र भर
वो खुशी बन मेरी
हर कमी मंज़ूर है
बिन तेरे जीना नहीं
रूह का रिश्ता ये…
