तेरे सुर और मेरे गीत – Tere Sur Aur Mere Geet, Lata Mangeshkar
“Tere Sur Aur Mere Geet” भारतीय सिनेमा के स्वर्ण युग का एक अत्यंत भावुक, काव्यात्मक और आत्मिक गीत है। यह गीत प्रेम, समर्पण और भावनाओं के उस बंधन की बात करता है, जहाँ दो आत्माएं संगीत के माध्यम से जुड़ती हैं। लता मंगेशकर की मधुर और दिव्य आवाज़ इसे बना देती है एक ऐसा अनुभव, जो सिर्फ सुना नहीं, महसूस किया जाता है।

तेरे सुर और मेरे गीत – Tere Sur Aur Mere Geet, Song Credits
- Movie/Album: गूँज उठी शहनाई (1959)
- Music : वसंत देसाई
- Lyrics : भरत व्यास
- Singers : लता मंगेशकर
तेरे सुर और मेरे गीत – Tere Sur Aur Mere Geet Song Lyrics in Hindi
तेरे सुर और मेरे गीत
दोनों मिल कर बनेगी प्रीत
तेरे सुर और मेरे गीत
धड़कन में तू है समाया हुआ
खयालों में तू ही तू छाया हुआ
दुनिया के मेले में लाखों मिले
मगर तू ही तू दिल को भाया हुआ
मैं तेरी जोगन तू मेरा मीत
दोनों मिल कर बनेगी प्रीत
तेरे सुर और मेरे गीत…
मुझको अगर भूल जाओगे तुम
मुझसे अगर दूर जाओगे तुम
मेरी मुहब्बत में तासीर है
तो खींच के मेरे पास आओगे तुम
देखो हमारी होगी जीत
दोनो मिल कर बनेगी प्रीत
तेरे सुर और मेरे गीत…
