Mujhe Maaf Kar

मुझे माफ़ कर – Mujhe Maaf Kar, Suresh Wadkar, Girl From India

“Mujhe Maaf Kar” एक अत्यंत भावुक और आत्मग्लानि से भरा गीत है, जिसे सुरेश वाडकर की कोमल, संवेदनशील आवाज़ ने आत्मा तक पहुँचाने वाला बना दिया है। इस गीत में एक व्यक्ति की अंतरात्मा की पुकार, पछतावे की पीड़ा, और माफी की गुहार गहराई से अभिव्यक्त की गई है।

मुझे माफ़ कर
Mujhe Maaf Kar

मुझे माफ़ कर – Mujhe Maaf Kar, Suresh Wadkar, Song Credits

  • Movie/Album: गर्ल फ्रॉम इंडिया (1982)
  • Music: वेदपाल वर्मा
  • Lyrics: ठाकुर छाबरा
  • Singer : सुरेश वाडेकर

मुझे माफ़ कर – Mujhe Maaf Kar, Suresh Wadkar, Song Lyrics in Hindi 

मुझे माफ़ कर ऐ दिलरुबा
मैं शिकार हूँ हालात का
तू है सुबह की रौशनी
मैं हूँ अंधेरा रात का

पर कट चुके हों जिसके, वो पंछी कभी उड़ता नहीं
टूट जाता है जो दिल, वो दिल कभी जुड़ता नहीं
है ख़बर मुझे तेरे प्यार की, है पता तेरे जज़बात का
मुझे माफ़ कर…

नाकाम सी ये ज़िंदगी, बस नाम की है ज़िंदगी
जो तेरे काम न आ सकी, किस काम की है ज़िंदगी
मुझसे न देखा जाये है, जलना तेरा दिन रात का
मुझे माफ़ कर…

तुझसे जुदा होने का ग़म, सह न सकूँगा तेरी क़सम
आते ही वो ज़ालिम घड़ी, मेरा निकल जायेगा दम
बस आख़िरी होगा वो दिन, मेरी नामुराद हयात का
मुझे माफ़ कर…

मुझे माफ़ कर – Mujhe Maaf Kar, Suresh Wadkar, Song 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top