Wahan Kaun Hai Tera

वहाँ कौन है तेरा – Wahan Kaun Hai Tera (S.D.Burman, Guide)

Wahan Kaun Hai Tera” यह गीत केवल एक फ़िल्मी गाना नहीं, बल्कि एक दार्शनिक विचारधारा है। 1965 में प्रदर्शित गाइड फिल्म का यह गीत इंसान के जीवन, उसके भटकाव और आत्मचिंतन की गहराई को उजागर करता है। संगीतकार एस.डी. बर्मन ने इस गीत को न केवल रचा बल्कि स्वयं गाकर उसमें आत्मा भर दी।

वहाँ कौन है तेरा
Wahan Kaun Hai Tera

वहाँ कौन है तेरा – Wahan Kaun Hai Tera Song Credits

  • Movie/Album: गाईड (1965)
  • Music : एस.डी.बर्मन
  • Lyrics : शैलेन्द्र
  • Singer : एस.डी.बर्मन

वहाँ कौन है तेरा – Wahan Kaun Hai Tera Song Lyrics in Hindi

वहाँ कौन है तेरा
मुसाफिर जाएगा कहाँ
दम ले ले घड़ी भर
ये छइयाँ पाएगा कहाँ
वहाँ कौन है तेरा

बीत गए दिन, प्यार के पल-छीन
सपना बनी ये रातें
भूल गए वो, तू भी भुला दे
प्यार की वो मुलाकातें
सब दूर आंधेरा
मुसाफिर जाएगा कहाँ…

कोई भी तेरी, राह ने देखे
नैन बिछाए न कोई
दर्द से तेरे, कोई ना तड़पा
आँख किसी की ना रोई
कहे किसको तू मेरा
मुसाफिर जाएगा कहाँ…

तूने तो सबको, राह बताई
तू अपनी मंज़िल क्यूँ भूला
सुलझा के राजा, औरों की उलझन
क्यूँ कच्चे धागों में झूला
क्यूँ नाचे सपेरा
मुसाफिर जाएगा कहाँ…

कहते हैं ज्ञानी, दुनिया है फानी
पानी पे लिखी लिखाई
है सबकी देखी, है सबकी जानी
हाथ किसी के ना आनी
कुछ तेरा ना मेरा
मुसाफिर जाएगा कहाँ…

वहाँ कौन है तेरा – Wahan Kaun Hai Tera Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top