Ab Tumhare Hawale Watan Saathiyon

अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों – Ab Tumhare Hawale Watan Saathiyon, Md.Rafi, Haqeeqat

“Ab Tumhare Hawale Watan Saathiyon” कोई साधारण फिल्मी गाना नहीं है, यह एक राष्ट्रीय भावना है। यह गीत स्कूलों में, देशभक्ति कार्यक्रमों में, और स्वतंत्रता दिवस या गणतंत्र दिवस की झांकियों में गूंजता है। जब यह गीत बजता है, तो हर भारतीय का सिर गर्व से ऊंचा हो जाता है और आंखें श्रद्धा से झुक जाती हैं। यह गाना आज भी उतना ही ताज़ा और असरदार है जितना अपने दौर में था।

अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों
Ab Tumhare Hawale Watan Saathiyon

अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों – Ab Tumhare Hawale Watan Saathiyon Song Credits

  • Movie/Album: हकीकत (1964)
  • Music : मदन मोहन
  • Lyrics : कैफ़ी आज़मी
  • Singer : मो.रफ़ी

अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों – Ab Tumhare Hawale Watan Saathiyon Song Lyrics in Hindi

कर चले हम फ़िदा, जान-ओ-तन साथियों
अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों

साँस थमती गई, नब्ज़ जमती गई
फिर भी बढ़ते कदम को ना रुकने दिया
कट गये सर हमारे तो कुछ ग़म नहीं
सर हिमालय का हमने न झुकने दिया
मरते-मरते रहा बाँकपन साथियों
अब तुम्हारे हवाले वतन…

ज़िन्दा रहने के मौसम बहुत हैं मगर
जान देने की रुत रोज़ आती नहीं
हुस्न और इश्क दोनों को रुसवा करे
वो जवानी जो खूँ में नहाती नहीं
आज धरती बनी है दुल्हन साथियों
अब तुम्हारे हवाले वतन…

राह कुर्बानियों की ना वीरान हो
तुम सजाते ही रहना नये काफ़िले
फ़तह का जश्न इस जश्न के बाद है
ज़िन्दगी मौत से मिल रही है गले
बाँध लो अपने सर से कफ़न साथियों
अब तुम्हारे हवाले वतन…

खेंच दो अपने खूँ से जमीं पर लकीर
इस तरफ आने पाये ना रावण कोई
तोड़ दो हाथ अगर हाथ उठने लगे
छूने पाये ना सीता का दामन कोई
राम भी तुम तुम्हीं लक्ष्मण साथियों
अब तुम्हारे हवाले वतन…

अब तुम्हारे हवाले वतन साथियों – Ab Tumhare Hawale Watan Saathiyon Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top