Aate Jaate Jo Milta Hai

आते जाते जो मिलता है – Aate Jaate Jo Milta Hai (Sonu Nigam, Alka Yagnik, Har Dil Jo Pyar Karega)

“Aate Jaate Jo Milta Hai”  यह गीत प्रेम की उस पहली झलक को दर्शाता है जहाँ एक अजनबी दिल की धड़कनों में समा जाता है। फिल्म हर दिल जो प्यार करेगा (2000) का यह गाना, आज भी नए और पुराने सभी प्रेमियों की प्लेलिस्ट का हिस्सा है। सोनू निगम और अलका याग्निक की मोहक आवाज़, अनु मलिक की मधुर धुन और समीर की भावनात्मक कविता तीनों मिलकर इस गीत को एक कालजयी रोमांटिक अनुभव बनाते हैं।

आते जाते जो मिलता है
Aate Jaate Jo Milta Hai

आते जाते जो मिलता है – Aate Jaate Jo Milta Hai Song Credits

  • Movie/Album: हर दिल जो प्यार करेगा (2000)
  • Music : अनु मलिक
  • Lyrics : समीर
  • Singers : सोनू निगम, अलका याग्निक

आते जाते जो मिलता है – Aate Jaate Jo Milta Hai Song Hindi Lyrics

आते जाते जो मिलता है, तुमसा लगता है
हम तो पागल हो जायेंगे, ऐसा लगता है
ओ तेरे प्यार में, तेरे इंतजार में

तुमसे मिल के मैंने जाना, ये प्यार भी अजीब चीज़ है
इन्सान खुद को भूल जाता है, ऐसा क्यों होता है

हो दीवानेपन की ये इन्तहा है, चेहरों में क्या है, चेहरा तेरा
तेरे सिवा हम सोचें भी किसे, यादों पे हर पल, पहरा तेरा
यादे बेबसी है जानो सनम, कहना हमारा मानो सनम
हमसे पूछो तन्हाँ रहना कैसा लगता है
हम तो पागल हो जायेंगे…

हे रिलैक्स
तुम्हें देखता हूँ तो लगता है, कोई ऐसा भी मेरे पास में हो
अरे जिसको मेरी तन्हाई का एहसास तो है

ये आशिकी भी ऐसा नशा है, जब ये लगे तो छुटे नहीं
नाता दिलों का, है ऐसा नाता, तोड़े से भी तो टूटे नहीं
जिसने कहा ये, सच ही कहा, भूले कभी ना, पहली वफा
तुमसे मिलना, बातें करना, अच्छा लगता है
हम तो पागल हो जायेंगे…

क्या सोचने लगी
सोच रही हूँ तुम क्या सोच रहे हो
मैं? हा हा हा…

हो जी चाहता है, ज़ुल्फों के नीचे, यूँ ही हमेशा सोये रहें
बस तुमको देखें, बस तुमको चाहे, ख्वाबों में यूँ ही खोये रहें
तुमसे मिली है जबसे नजर, हमको नहीं है कुछ भी खबर
अब तो हमको अफ़साना भी सच्चा लगता है
हम तो पागल हो जायेंगे…

आते जाते जो मिलता है – Aate Jaate Jo Milta Hai Song

1 thought on “Aate Jaate Jo Milta Hai”

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top