Ibtada-e-Ishq Mein

इब्तदा-ए-इश्क में – Ibtada-e-Ishq Mein, Mukesh, Lata, Hariyali Aur Rasta

“Ibtada-e-Ishq Mein” एक ऐसा कालजयी गीत है जो भारतीय फिल्म संगीत के स्वर्ण युग की चमकदार मिसाल है। मुकेश और लता की भावपूर्ण आवाज़ें, शंकर-जयकिशन का मधुर संगीत और शैलेन्द्र की गहराई लिए शायरी, इन सबका संगम इस गीत को कालातीत बना देता है।

इब्तदा-ए-इश्क में
Ibtada-e-Ishq Mein

इब्तदा-ए-इश्क में – Ibtada-e-Ishq Mein Song Credits

  • Movie/Album: हरियाली और रास्ता (1962)
  • Music : शंकर जयकिशन
  • Lyrics : शैलेन्द्र
  • Singers : मुकेश, लता मंगेशकर

इब्तदा-ए-इश्क में – Ibtada-e-Ishq Mein Song Lyrics in Hindi

इब्तदा-ए-इश्क में हम सारी रात जागे
अल्लाह जाने क्या होगा आगे
ओ मौला जाने क्या होगा आगे
दिल में तेरी उल्फत के बंधने लगे धागे
अल्लाह जाने…

क्या कहूँ कुछ कहा नहीं जाये
बिन कहे भी रहा ना जाये
रात भर करवट मैं बदलूं
दर्द दिल का सहा नहीं जाये
नींद मेरी आँखों से दूर दूर भागे
अल्लाह जाने…

दिल में जागी प्रीत की ज्वाला
जबसे मैंने होश संभाला
मैं हूँ तेरे प्यार की सीमा
तु मेरा राही मतवाला
मेरे मन की वीना में तेरे राग जागे
अल्लाह जाने…

तूने जब-जब आँख मिलाई
दिल से इकआवाज़ ये आई
चलके अब तारों में रहेंगे
प्यार के हम दो सौदाई
मुझको तेरी सूरत भी चांद रात लगे
अल्लाह जाने…

इब्तदा-ए-इश्क में – Ibtada-e-Ishq Mein Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top