इक जोगी आयो री तेरे द्वार – Ek Jogi Aayori Tere Dwar, Suresh Wadkar
“Ek Jogi Aayori Tere Dwar” एक सशक्त और भावनात्मक शिव भजन है, जिसे सुरेश वाडकर की दिव्य आवाज़ और संगीतकार देवा की भक्ति-रस से सराबोर धुन ने एक आध्यात्मिक अनुभव में बदल दिया है। यह भजन भोलेनाथ की करुणा, उपस्थिति और सर्वज्ञता को समर्पित है।

इक जोगी आयो री तेरे द्वार – Ek Jogi Aayori Tere Dwar Bhajan Credits
- Bhajan – Ek Jogi Aayori Tere Dwar
- Lyrics – Ravindra Jain
- Singer – Suresh Wadkar
- Music Composer: Deva
इक जोगी आयो री तेरे द्वार – Ek Jogi Aayori Tere Dwar Bhajan Lyrics in Hindi
इक जोगी आयो री तेरे द्वार,
दिखा दे मुख लाल का,
ओ मैया दिखा दे मुख लाल का,
तेरे पलने में पालन हार,
दिखा दे मुख लाल का,
दिखा दे मुख लाल का ॥
लिए अखियों में प्यास,
जोगी करे अरदास,
बड़ी दूर से आयो,
लेके दरस की आस,
माई ऐसो संजोग ना टाल,
दिखा दे मुख लाल का,
ओ मैया दिखा दे मुख लाल का ॥
रख ले हीरे मोती तेरे,
ये पत्थर किस काम के मेरे,
जोगी हो गया मालामाल,
निरख मुख लाल का,
दिखा दे मुख लाल का,
री मैया दिखा दे मुख लाल का ॥
इक जोगी आयो री तेरे द्वार,
दिखा दे मुख लाल का,
ओ मैया दिखा दे मुख लाल का,
तेरे पलने में पालन हार,
तेरे पलने में पालन हार,
दिखा दे मुख लाल का,
दिखा दे मुख लाल का ॥
