ऐसी भक्ति महादेव दे दो हमें – Aisi Bhakti Mahadev De Do Hame, Rakesh Kala
“Aisi Bhakti Mahadev De Do Hame” एक अत्यंत भावनात्मक और आध्यात्मिक शिव भजन है, जिसे सुनकर मन श्रद्धा और शांति से भर जाता है। राकेश कला की मधुर आवाज़ में यह भजन भक्ति रस से ओतप्रोत है, जो श्रोता को सीधा भगवान शिव के चरणों में पहुँचा देता है।
Aisi Bhakti Mahadev De Do Hame
ऐसी भक्ति महादेव दे दो हमें – Aisi Bhakti Mahadev De Do Hame Bhajan Credits
- Song: Aisi Bhakti Mahadev De Do
- Album: Bhole Ke Vash Me Duniya Saari
- Singer : Rakesh Kala
- Music Director: Devender Dev
- Lyricist: D.S. Raghuvanshi
ऐसी भक्ति महादेव दे दो हमें – Aisi Bhakti Mahadev De Do Hame Bhajan Lyrics in Hindi
ऐसी भक्ति हे शम्भू दे दो मुझे,
रात दिन मैं भजन तेरे गाता रहूं,
जैसा भी आए ग़म जिंदगी में मगर,
दो वो शक्ति की मैं मुस्कुराता रहूं,
ऐसी भक्ति महादेव दे दो हमें,
रात दिन हम भजन तेरे गाते रहें ॥
जब भी देखूं जहाँ और देखूं जिधर,
एक बस तू ही तू मुझको आए नजर,
दूसरा बिच में कोई आए अगर,
उसको सपना समझकर भुलाता रहूं,
ऐसी भक्ति महादेव दे दों हमें,
रात दिन हम भजन तेरे गाते रहें ॥
तार ऐसा जुड़े जो ना टूटे कभी,
दुनिया रूठे मगर तू ना रूठे कभी,
जीते जी तेरी चौखट ना छूटे कभी,
जिंदगी भर अलख मैं जगाता रहूं,
ऐसी भक्ति महादेव दे दों हमें,
रात दिन हम भजन तेरे गाते रहें ॥
हे दया आपकी जो ये दर्शन दिए,
इससे ज्यादा भला और क्या चाहिए,
तेरी झूठन के दो कोर मिलते रहे,
बोझ जो जिंदगी का उठाता रहूं,
ऐसी भक्ति महादेव दे दों हमें,
रात दिन हम भजन तेरे गाते रहें ॥
तेरी लागि जो लौ वो कभी ना बुझे,
भूल से भी कभी ना मैं भूलूँ तुझे,
भोले ऐसा दीवाना बना दो मुझे,
जाने के बाद भी याद आता रहूं,
ऐसी भक्ति महादेव दे दों हमें,
रात दिन हम भजन तेरे गाते रहें ॥
ऐसी भक्ति हे शम्भू दे दो मुझे,
रात दिन मैं भजन तेरे गाता रहूं,
जैसा भी आए ग़म जिंदगी में मगर,
दो वो शक्ति की मैं मुस्कुराता रहूं,
ऐसी भक्ति महादेव दे दो हमें,
रात दिन हम भजन तेरे गाते रहें ॥

