भोले आप की कृपा से, सब काम हो रहा है – Bhole Aapki Kirpa Se Sab Kaam Ho Raha Hai, Rupa Raj
“Bhole Aapki Kirpa Se Sab Kaam Ho Raha Hai” एक अत्यंत भावपूर्ण और श्रद्धा से परिपूर्ण भजन है, जो भगवान शिव की अनंत कृपा और आशीर्वाद का गुणगान करता है। यह भजन हर उस भक्त के हृदय को छू जाता है जो अपने जीवन में शिव शरण में स्थायी शांति और मार्गदर्शन खोजता है।

भोले आप की कृपा से, सब काम हो रहा है – Bhole Aapki Kirpa Se Sab Kaam Ho Raha Hai Bhajan Credits
- Album :- Bhole Aapaki Kripa Se Sab Kam Ho Raha Hai
- Song :- Bhole Aapaki Kripa Se Sab Kam Ho Raha Hai
- Singer :- Rupa Raj
- Lyrics :- Pappu Kumar Gupata
- Music Director :- Uttam Kumar
- Video Director – Vipin Bihari
- Company/ Label :- Wave Music
भोले आप की कृपा से, सब काम हो रहा है – Bhole Aapki Kirpa Se Sab Kaam Ho Raha Hai Bhajan Lyrics in Hindi
मेरे भोले की कृपा से,
सब काम हो रहा है,
करते है भोले बाबा,
करते है भोले बाबा,
मेरा नाम हो रहा है,
मेरे भोलें की कृपा से,
सब काम हो रहा है ॥
जीवन के मेरे हर दुःख,
मिटते ही जा रहे है,
जिस राह में थे कांटे,
वहां फूल खिल रहे है,
तेरी दया से अब तो,
हर काम बन रहा है,
करते है भोले बाबा,
मेरा नाम हो रहा है,
मेरे भोलें की कृपा से,
सब काम हो रहा है ॥
तेरा हाथ हो जो हम पर,
फिर क्या मुझे कमी है,
मेरी सांसो को नहीं अब,
कोई और आरजू है,
तेरा प्यार जो मिला अब,
राहत सा आ रहा है,
करते है भोले बाबा,
मेरा नाम हो रहा है,
मेरे भोलें की कृपा से,
सब काम हो रहा है ॥
तुम तो जगत के स्वामी,
तुम को ना पार पाऊं,
तुमसे की है मोहब्बत,
तुम बिन कहाँ मैं जाऊं,
तेरी भक्ति में मेरा मन,
निर्मल हो रहा है,
करते है भोले बाबा,
मेरा नाम हो रहा है,
मेरे भोलें की कृपा से,
सब काम हो रहा है ॥
