भोले की किरपा से हमरे, ठाठ निराले है – Bhole Ki Kripa Se Hamare Thaat Nirale Hai
“Bhole Ki Kripa Se Hamare Thaat Nirale” एक ऐसा शिव भजन है जो भक्ति के साथ-साथ आनंद और गर्व की भावना से भरपूर है। यह गीत भक्त और भगवान के उस रिश्ते को उजागर करता है जिसमें भोलेनाथ की कृपा से जीवन में सब कुछ संभव हो जाता है। गीत का हर शब्द यह एहसास कराता है कि जब महादेव की कृपा दृष्टि किसी पर पड़ती है, तो उसका जीवन ही बदल जाता है।

भोले की किरपा से हमरे, ठाठ निराले है – Bhole Ki Kripa Se Hamare Thaat Nirale Hai Bhajan Credits
- Album Name: Om Hari Om
- Song : Bhole Ki Kripa Se हमरे ठाट निराले हैं
- Singer Name: Sanjay Mittal
- Lyrics : Sanju Sharma
- Music : Dipankar Saha
भोले की किरपा से हमरे, ठाठ निराले है – Bhole Ki Kripa Se Hamare Thaat Nirale Hai Bhajan Lyrics in Hindi
भोले की किरपा से हमरे,
ठाठ निराले है,
हम बाबा वाले है,
सुनो जी हम बाबा वाले है ॥
भोले के चलते भक्तों,
पहचान बनी है हमारी,
भोले का हाथ है सर पे,
जाने ये दुनिया सारी,
सेवा मिली हमें भोले जी की,
किस्मत वाले है,
हम बाबा वाले है,
सुनो जी हम बाबा वाले है ॥
भजनों को तेरे गा कर,
मैं तो मस्ती में रहता,
रस्ते में जो भी मिलता,
हर हर बम बम ही कहता,
कदम कदम पर बन जाते,
भोले रखवाले है,
हम बाबा वाले है,
सुनो जी हम बाबा वाले है ॥
भोले ने जो भी दिया है,
उसे व्यर्थ ना यूँ ही गंवाओ,
भोले की भक्ति करके,
थोड़ा सा कर्ज चुकाओ,
‘श्याम’ का सारा जीवन,
भोले तेरे हवाले है,
हम बाबा वाले है,
सुनो जी हम बाबा वाले है ॥
भोले की किरपा से हमरे,
ठाठ निराले है,
हम बाबा वाले है,
सुनो जी हम बाबा वाले है ॥
