Mahakal Ki Lagan

महाकाल की लगन – Mahakal Ki Lagan, Shubham Sen

“Mahakal Ki Lagan” एक अत्यंत भावपूर्ण शिव भजन है, जिसमें भक्ति की गहराई और संगीत की मिठास का अद्भुत संगम दिखाई देता है। यह गीत महाकाल के प्रति अटूट प्रेम और समर्पण की भावना को व्यक्त करता है  जैसे किसी भक्त का अपने ईश्वर से गहरा रिश्ता हो, जो न तो समय से टूटता है और न ही परिस्थितियों से।

महाकाल की लगन
Mahakal Ki Lagan

महाकाल की लगन – Mahakal Ki Lagan Shiva Bhajan Credits

  • Singer : Shubham Sen
  • Lyrics : Jayant Shankhla
  • Music : Goutam Gadoiya

महाकाल की लगन – Mahakal Ki Lagan Shiva Bhajan Lyrics in Hindi

मोहे लागी रे लगन महाकाल की लगन,
तुम्हारे नाम से किस्मत मेरी सजा लू मैं,
तुम्हारे चरणों को ही अपना घर बना लू मैं,
मुझे कर गई मगन,
महाकाल की लगन ॥

मेरी लगन सहारा बन मुझे संभालेगी ,
मेरी बलाए मेरे दुख लगन ही टालेगी ,
मेरी लगन मेरी भक्ति का ये सिला देगी,
मेरे महाकाल से मुझको भी ये मिला देगी ,
दे गई दीवानापन,
महाकाल की लगन,
मोहे लागी रे लगन ॥

आता हूं दर तेरे पल भर के लिए ,
थोड़ा अपने लिए थोड़ा घर के लिए ,
अपनी किस्मत पर तेरी नजर के लिए ,
सामने तेरे दुनिया को भूल जाऊ में,
तेरा हो जाता हु उम्र भर के लिए ,
बदल गया ये जीवन,
महाकाल की लगन,
मोहे लागी रे लगन ॥

मैं धूल बनके तेरी राह में बिखर जाऊं ,
मैं फूल बनके तेरी राह में बिखर जाऊं,
रहू मैं पास तेरे भक्ति ऐसी कर जाऊं,
तेरे चरणों से लगके भोले मैं भी तर जाऊं,
भक्तिमय करे है मन,
महाकाल की लगन,
मोहे लागी रे लगन ॥

महाकाल की लगन – Mahakal Ki Lagan Shiva Bhajan

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top