मिलो न तुम तो – Milo Na Tum To, Lata Mangeshkar, Heer Ranjha
“Milo Na Tum To Ham Ghabaraen, Milo to Aankh Churaen…” यह गीत प्रेम और विरह की नाज़ुक भावनाओं को सबसे कोमल रूप में व्यक्त करता है। हीर रांझा जैसी काव्यात्मक फिल्म में यह गीत लता मंगेशकर की अमर आवाज़, मदन मोहन के दर्द भरे संगीत और कैफ़ी आज़मी की भावनात्मक शायरी का अनूठा संगम है।

मिलो न तुम तो – Milo Na Tum To Song Credits
- Movie/Album: हीर राँझा
- Year : 1970
- Music : मदन मोहन
- Lyrics : कैफ़ी आज़मी
- Singer : लता मंगेशकर
मिलो न तुम तो – Milo Na Tum To Song Lyrics in Hindi
मिलो न तुम तो हम घबराएं
मिलो तो आँख चुराएं
हमें क्या हो गया है
तुम्हीं को दिल का राज़ बतायें
तुम्हीं से राज़ छुपायें
हमें क्या हो गया है…
ओ भोले साथिया
देखे जो शोखी तेरे प्यार की
आँचल में भर ली हमने
सारी बहारें संसार की
नयी अदा से हम इठलायें
पायी खुशी लुटायें
हमें क्या हो गया है…
रूठे कभी कभी मान गये
बातें तुम्हारी हम जान गये
ऐसी अदायें क़ुरबान गये
तुम्हें मनाये दिल बहलायें
क्या क्या नाज़ उठायें
हमें क्या हो गया है …
ओ सोहने जोगिया
रंग ले हमें भी इसी रंग में
फिर से सुना दे बंसी
कलियाँ खिला दे गोरे अंग में
वही जो तानें आग लगाये
उन्हीं से आग बुझाएं
हमें क्या हो गया है…
