बाबुल जो तुमने सिखाया – Babul Jo Tumne Sikhaya, Hum Aapke Hain Koun
विदाई के गीतों में भावनाओं की जो गहराई होती है, वह दिल को भीतर तक छू जाती है। “Babul Jo Tumne Sikhaya” ऐसा ही एक बेहद भावुक, कोमल और संस्कारों से भरा गीत है। शारदा सिन्हा की मार्मिक आवाज़, राम–लक्ष्मण का सरल-सुगम संगीत और रविन्द्र रावल की संवेदनशील लेखनी, इसे हर बेटी के दिल का गीत बना देते हैं।

बाबुल जो तुमने सिखाया – Babul Jo Tumne Sikhaya Song Credits
- Movie/Album: हम आपके हैं कौन (1994)
- Music : राम-लक्ष्मण
- Lyrics : रविन्द्र रावल
- Singer : शारदा सिन्हा
बाबुल जो तुमने सिखाया – Babul Jo Tumne Sikhaya Song
बाबुल जो तुमने सिखाया, जो तुमसे पाया
सजन घर ले चली, सजन घर मैं चली
यादों के लेकर साये, चली घर पराये
तुम्हारी लाडली
कैसे भूल पाऊँगी मैं बाबा
सुनी जो तुमसे कहानियाँ
छोड़ चली आँगन में मैय्या
बचपन की निशानियाँ
सुन मेरी प्यारी बहना, सजाये रहना
ये बाबुल की गली
सजन घर मैं चली…
बन गया परदेस घर जनम का
मिली है दुनिया मुझे नयी
नाम जो पिया से मैंने जोड़ा
नए रिश्तों से बंध गयी
मेरे ससुर जी पिता हैं
पति देवता हैं
देवर छवि कृष्ण की
सजन घर मैं चली…
