वो मेरी नींद – Wo Meri Neend, Sadhna Sargam, Hum Hain Rahi Pyar Ke
90’s का रोमांटिक संगीत अपने सबसे खूबसूरत रूप में तब दिखता है जब नदीम–श्रवण की दिलकश धुनें और साधना सरगम की मीठी, नाज़ुक आवाज़ एक साथ मिलती हैं। “Wo Meri Neend” ऐसा ही एक गीत है, कोमल, मासूम और दिल को छू लेने वाला। यह प्रेम की पहली हल्की-सी हलचल, पहली धड़कन और पहली बेचैनी को बेहद सुंदर अंदाज़ में पेश करता है।

वो मेरी नींद – Wo Meri Neend Song Credits
- Movie/Album: हम हैं राही प्यार के (1993)
- Music : नदीम-श्रवण
- Lyrics : समीर
- Singer : साधना सरगम
वो मेरी नींद – Wo Meri Neend Song Lyrics in Hindi
वो मेरी नींद, मेरा चैन मुझे लौटा दो
वो मेरा प्यार, मेरा दर्द मुझे लौटा दो
नींद जितनी भी मैंने खोयी है
चैन जितना भी मैंने खोया है
वो मेरी नींद…
एक मासूम दिल है और सितम हैं कितने
इस मोहब्बत के सिवा और भी ग़म हैं कितने
मेरे इश्क का इम्तेहाँ यूँ ना लो
तुम्हें है क़सम मेरी जाँ यूँ न लो
ख़्वाब जितने भी मैंने देखे हैं
याद जितना किया है मैंने तुझे
वो मेरे ख़्वाब, मेरी याद मुझे लौटा दो
वो मेरी नींद…
ये मेरी भूल थी जो मैंने तुझे प्यार किया
न मिलने वाली मोहब्बत का इंतज़ार किया
ये क्या रंग लायी है मेरी वफ़ा
मिली है मुझे किस लिए ये सज़ा
तेरी चाहत की प्यास थी मुझको
तुझको पाने की थी उम्मीद मुझे
वो मेरी प्यास, वो उम्मीद मुझे लौटा दो
वो मेरी नींद…
