मैय्या यशोदा ये तेरा – Maiyya Yashoda Ye Tera, Hum Saath Saath Hain
Maiyya Yashoda Ye Tera गीत भक्ति, स्नेह और माखनचोर नटखट कृष्ण की लीलाओं से भरपूर एक सुंदर रचना है। माँ यशोदा और गोपियों के बीच गीत के रूप में होने वाला यह संवाद अत्यंत मधुर, चंचल और भावनाओं से परिपूर्ण है। राम–लक्ष्मण का संगीत इस भक्ति गीत को उज्ज्वल, पारंपरिक और मनमोहक बनाता है। हल्की-फुल्की, लोक-सुगंध लिए धुन गीत को और भी आकर्षक बनाती है।

मैय्या यशोदा ये तेरा – Maiyya Yashoda Ye Tera Song Credits
- Movie/Album: हम साथ साथ हैं (1999)
- Music : राम-लक्ष्मण
- Lyrics : रविन्द्र रावल
- Singers :अलका याग्निक, अनुराधा पौड़वाल, कविता कृष्णमूर्ति
मैय्या यशोदा ये तेरा – Maiyya Yashoda Ye Tera Song
मैय्या यशोदा ये तेरा कन्हैया
पनघट पे मेरी पकड़े है बैंया
तंग मुझे करता है, संग मेरे लड़ता हाय
रामजी की कृपा से मैं बची
गोकुल की गलियों में, जमुना किनारे
वो मोहे कनकनिया छुप-छुपके मारे
नटखट अदाएं, सूरत है भोली
होली में मेरी, भिगोये वो चोली
बैययाँ ना छोड़े, कलैय्याँ मरोड़े
पैय्याँ पडूं, फिर भी पीछा ना छोड़े
मीठी-मीठी बातों में मुझको फंसाये हाय
रामजी की कृपा से…
जब-जब बजाए मोहन मुरलिया
छन-छन छनकती है मेरी पायलिया
नैनों से जब वो करे छेड़खानी
दिल थामे रह जाए प्रेम दीवानी
सुधबुध गंवाई, नींदें उड़ाई
जो करने बैठी थी वो कर ना पाई
बड़ी मुश्किल से दिल को संभाला हाय
रामजी की कृपा से…
गोकुल का कान्हा रे दिल में समाया
मैं भाग्यशाली इन्हें मैंने पाया
माना की सबके हैं ये कन्हैय्या
कहलाएँगे पर तुम्हारे ही मैय्या
प्यारा पिया है, तुमने दिया है
ममता के आँचल में हमको लिया है
चरणों में तेरे ओ माँ हमको रहना है
रामजी की कृपा से…
