गहरा हल्का – Gehra Halka, Divya Kumar, Hume Tumse Pyaar Kitna
भावनाओं की गहराई से उतरकर दिल को हल्का कर देने वाला गीत “Gehra Halka” एक ऐसा ट्रैक है जिसमें दर्द भी है, आशा भी है और एक खूबसूरत आत्मीयता भी। जीत गांगुली का अहसास भरा संगीत, मनोज मुंतशिर की दिल को छू लेने वाली लिखावट और दिव्या कुमार की असरदार आवाज़ इस गीत को बेहद खास बनाती है।

गहरा हल्का – Gehra Halka Song Credits
- Movie/Album: हमें तुमसे प्यार कितना (2019)
- Music : जीत गांगुली
- Lyrics : मनोज मुंतशिर
- Singer : दिव्या कुमार
गहरा हल्का – Gehra Halka Song Lyrics in Hindi
गहरा हल्का जुनूँ सा है इन दिनों
रग रग में तू लहू सा है इन दिनों
आँसू मुसाफ़िर हुए हैं तेरे लिए
आँखों में हाज़िर हुए हैं तेरे लिए
मेरा रोना, मेरा हँसना
मेरा जीना, मेरा मरना
मेरा होना तेरे लिए
मेरा रुकना, मेरा चलना
मेरा बुझना, मेरा जलना
मेरा होना तेरे लिए
गहरा हल्का…
कभी आ के सिरहाने मेरे
थोड़े से सपने जला दे
कई जन्मों से जागता हूँ
दो चार पल तू सुला दे
मेरा रोना, मेरा हँसना…
मेरे सजदे ये कह रहे हैं
मिलता है सब कुछ दुआ से
तू माँगे से ना मिला तो
मैं छीन लूँगा ख़ुदा सा
गहरा हल्का जुनूँ सा…
