फ़ना – Fanah, K.K., Anu Malik, Humko Deewana Kar Gaye
“Fanah” एक ऐसा गीत है जिसमें प्यार की तड़प, टूटन और भावनाओं की गहराई एक साथ महसूस होती है। इस गाने में अनु मलिक ने संगीत भी दिया है और खुद के.के के साथ इसे गाया भी है यह इसे और भी खास बना देता है। समीर की लिखी पंक्तियाँ दिल में एक कसक पैदा करती हैं और गाना सुनते-सुनते इंसान एक अलग ही भावनात्मक सफर पर निकल पड़ता है।

फ़ना – Fanah Song Credits
- Movie/Album: हमको दीवाना कर गए (2006)
- Music : अनु मलिक
- Lyrics : समीर
- Singers : अनु मलिक, के.के.
फ़ना – Fanah Song Lyrics in Hindi
फ़ना फ़ना, ये दिल हुआ फ़ना
फ़ना फ़ना, ये दिल हुआ फ़ना
फ़ना फ़ना, ये दिल हुआ फ़ना
अब ये जान ले ले या रब
या ईमान ले ले या रब
दो जहान ले ले या रब, या ख़ुदा
अब ये जान ले ले…
फ़ना फ़ना…
हर लम्हा तेरा जुनूँ सच, सच
आये कहीं ना सकूँ सच, सच
ख़्वाबों ख़यालों में तू है सच, सच
दीवानापन क्या कहूँ अब, सच
मोहब्बत मोहब्बत है चारों तरफ
कहीं और कुछ भी दिखाई ना दे
तेरी ही सदाएँ रब्बा हर जगह
सिवा तेरे कुछ भी सुनाई ना दे
अब ये जान ले ले…
हर पल है तेरा नशा सच, सच
ये दिल है तुझपे फ़िदा सच, सच
बेताब हैं धड़कनें भी सच, सच
क्या जाना तुझको पता सच, सच
कभी अर्श पे तो कभी फर्श पे
तेरा चेहरा आता है मुझको नज़र
मोहब्बत में गुमसुम हुआ इस कदर
न आगाज़ अंजाम की है फ़िकर
अब ये जान ले ले…
