Des Mera Song Lyrics

देस मेरा – Des Mera, Indian Ocean, Peepli Live

“Des Mera” एक ऐसा गीत है जो देश, मिट्टी, लोगों और एक साझा पहचान की भावना को बेहद अनोखे और आधुनिक अंदाज़ में सामने लाता है। संजीव शर्मा, स्वानंद किरकिरे और इंडियन ओशन की लिखी यह कविता जैसे भारत की धड़कनों को शब्दों में बुन देती है और इंडियन ओशन की आवाज़ इनमें संवेदना और ताकत भर देती है।

देस मेरा
Des Mera

देस मेरा – Des Mera Song Credits

  • Movie/Album: पीपली लाइव (2010)
  • Music : इंडियन ओशन
  • Lyrics : संजीव शर्मा, स्वानंद किरकिरे, इंडियन ओशन
  • Singer : इंडियन ओशन

देस मेरा – Des Mera Song Lyrics in Hindi

देस मेरा – I
देस मेरा रंगरेज़ ये बाबू
घाट-घाट यहाँ घटता जादू
देस मेरा…
राइ पहाड़ है कंकर-शंकर
बात है छोटी बड़ा बतंगड़
अरे इंडिया सर ये चीज़ धुरंधर
रंग-रंगीला परजातन्तर

सात रंग सतरंगा मेला
बदरंगा सा बड़ा झमेला
गिरा गगन से खजूर ने झेला
सुख-दुःख पकड़म पकड़ी खेला
एक रंग दुनियों का निराला
एक रंग हत्यारी
रंग-रंग में होड़ लगी है
रंग-रंगी मन मानी

सूखे नैना रूखी अँखियाँ
धुन्धला-धुन्धला सपना
आंसू भी नमकीन है प्यारे
जो टपके सो चखना
देस मेरा…

देस मेरा – II
देस मेरा रंगरेज़ ये बाबू
घाट-घाट यहाँ घटता जादू
देस मेरा…
धुल गुबार में जंतर-मंतर
बाहर से भोला, गहरा अन्दर
अरे इंडिया सर ये चीज़ धुरंधर
जेब दरिद्दर, दिल है समंदर

कोई न जाने कहाँ ठिकाना
घुमे चक्कर चलते जाना
ना है पानी, ना है दाना
ढूंढ ही ले जीने का बहाना
सूखे नैना रूखी अँखियाँ
धुन्धला-धुन्धला सपना
आंसू भी नमकीन है प्यारे
जो टपके सो चखना
देस मेरा…

डूब के जान तू कितना पानी,
कितना पानी, कितना
देस मेरा…

देस मेरा – Des Mera Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top