देखो देखो जानम हम – Dekho Dekho Jaanam Hum, Alka, Udit, Ishq
90 के दशक और शुरुआती 2000s की रोमांटिक हवा में अगर किसी गीत की मिठास आज भी ताज़ा लगती है, तो Dekho Dekho Jaanam Hum उन्हीं गीतों में से एक है। इसमें अनु मलिक की चंचल धुन, राहत इन्दोरी की शायराना रोमांटिक भाषा और उदित–अलका की जोड़ी की मधुर आवाज़—तीनों का ऐसा मेल मिलता है जो दिल को मुस्कुराने पर मजबूर कर देता है।

देखो देखो जानम हम – Dekho Dekho Jaanam Hum Song Credits
- Movie/Album: इश्क (1997)
- Music : अनु मलिक
- Lyrics : राहत इन्दोरी
- Singers : उदित नारायण, अलका याग्निक
देखो देखो जानम हम – Dekho Dekho Jaanam Hum Song Lyrics in Hindi
देखो देखो जानम हम दिल अपना तेरे लिए लाये
सोचो सोचो दुनिया में क्यूँ आये, तेरे लिए आये
अब तू हमें चाहे, अब तू हमें भूले
हम तो बने रहेगे तेरे साए
देखो देखो जानम हम…
ये क्या हमें हुआ, ये क्या तुम्हें हुआ
साँसों के दरिया में कुलमुल सी होने लगी
नई है ये सज़ा, सज़ा में है मज़ा
चाहत को चाहत की शबनम भिगोने लगी
अब और क्या चाहे, अब और क्या देखे
देखा तुम्हें तो दिल से निकली हाय
देखो देखो जानम हम…
सुनो, ज़रा सुनो, चुनो, हमें चुनो
आँखों ने आँखों से शरमा के कुछ कह दिया
सुना, मैंने सुना, चुना, तुम्हें चुना
शीशे ने शीशे से टकरा के कुछ कह दिया
है पल मुरादों के, ये पल है यादों के
अब मेरी जान रहे या चली जाए
देखो देखो जानम हम…
