Dil To Bachcha Hai Ji

दिल तो बच्चा है जी – Dil To Bachcha Hai Ji, Rahat Fateh Ali Khan, Ishqiya

गुलज़ार साहब की सहज लेकिन बेहद गहरी लेखनी और राहत फ़तेह अली खान की नर्म, दिलकश आवाज़ का मेल जब एक गीत में ढलता है, तो Dil To Bachcha Hai Ji जैसा प्यारा, मासूम और दिल को मुस्कुराने पर मजबूर कर देने वाला गीत जन्म लेता है। यह वो गाना है जो प्यार की पहली हलचल, पहली झिझक और बचपने भरे एहसासों को बड़ी खूबसूरती से बयान करता है।

दिल तो बच्चा है जी
Dil To Bachcha Hai Ji

दिल तो बच्चा है जी – Dil To Bachcha Hai Ji Song Credits

  • Movie/Album: इश्किया (2010)
  • Music : विशाल भारद्वाज
  • Lyrics : गुलज़ार
  • Singer : राहत फ़तेह अली खान

दिल तो बच्चा है जी – Dil To Bachcha Hai Ji Song Lyrics in Hindi

ऐसी उलझी नज़र उनसे हटती नहीं
दाँत से रेशमी डोर कटती नहीं
उम्र कब की बरस के सुफैद हो गयी
कारी बदरी जवानी की छटती नहीं
वल्ला ये धड़कन बढ़ने लगी है
चेहरे की रंगत उड़ने लगी है
डर लगता है तन्हां सोने में जी
दिल तो बच्चा है जी
थोड़ा कच्चा है जी

किसको पता था पहलू में रखा
दिल ऐसा पाजी भी होगा
हम तो हमेशा समझते थे कोई
हम जैसा हाजी ही होगा
हाय जोर करे, कितना शोर करे
बेवजह बातों पे ऐंवे गौर करे
दिल सा कोई कमीना नहीं
कोई तो रोके, कोई तो टोके
इस उम्र में अब खाओगे धोखे
डर लगता है इश्क करने में जी
दिल तो बच्चा है जी…

ऐसी उदासी बैठी है दिल पे
हँसने से घबरा रहे हैं
सारी जवानी कतरा के काटी
पीरी में टकरा गए हैं
दिल धड़कता है तो ऐसे लगता है वो
आ रहा है यहीं देखता ही न हो
प्रेम की मारें कटार रे
तौबा ये लम्हें कटते नहीं क्यूँ
आँखों से मेरी हटते नहीं क्यूँ
डर लगता है मुझसे कहने में जी
दिल तो बच्चा है जी…

दिल तो बच्चा है जी – Dil To Bachcha Hai Ji Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top