अभी ज़िन्दा हूँ तो – Abhi Zinda Hoon To – Kumar Sanu & Roop Kumar Rathod
“Abhi Zinda Hoon To” एक ऐसा गाना है, जो जीवन की गहराई और उसके उतार-चढ़ावों को खूबसूरती से दर्शाता है। यह गाना कुमार सानू और रूप कुमार राठौड़ की मधुर आवाज़ों, अनु मलिक के प्रभावी संगीत और इन्दीवर के गहन शब्दों का अनूठा संगम है। इस गाने में जीवन की अनिश्चितताओं, संघर्षों और उसके असली रंगों को बहुत ही मार्मिक ढंग से पेश किया गया है।
अभी ज़िन्दा हूँ तो
अभी ज़िन्दा हूँ तो – Abhi Zinda Hoon To Song Details…
- Movie/Album: नाजायज़
- Year : 1995
- Music By: अनु मलिक
- Lyrics By: इन्दीवर
- Singers : कुमार सानू, रूप कुमार राठोड़
अभी ज़िन्दा हूँ तो – Abhi Zinda Hoon To Lyrics in Hindi
बरसात के मौसम में
तन्हाई के आलम में
मैं घर से निकल आया
बोतल भी उठा लाया
अभी ज़िन्दा हूँ तो जी लेने दो
भरी बरसात में पी लेने दो
अभी ज़िन्दा हूँ…
मुझे टुकड़ों में नहीं जीना है
कतरा-कतरा तो नहीं पीना है
आज पैमाने हटा दो यारों
सारा मयखाना पिला दो यारों
मयकदों में तो पिया करता हूँ
चलती राहों में भी पी लेने दो
अभी ज़िन्दा हूँ…
मेरे दुश्मन हैं ज़माने के ग़म
बाद पीने के ये होंगे कम
ज़ुल्म दुनिया के ना सह पाऊँगा
बिन पिये आज न रह पाऊँगा
मुझे हालात से टकराना है
ऐसे हालात में पी लेने दो
अभी ज़िन्दा हूँ…
आज की शाम बड़ी बोझिल है
आज की रात बड़ी कातिल है
आज की शाम ढलेगी कैसे
आज की रात कटेगी कैसे
आग से आग बुझेगी दिल की
मुझे ये आग भी पी लेने दो
अभी ज़िन्दा हूँ…

