कभी तुम्हें – Kabhii Tumhhe – Darshan Raval & Palak Muchhal, Shershaah
परिचय
“Kabhii Tumhhe” फिल्म शेरशाह का एक भावनात्मक और दिल को छू लेने वाला गीत है। इस गाने को दर्शन रावल और पलक मुछाल ने अपनी मधुर आवाज़ों से सजाया है। संगीतकार जावेद-मोहसिन ने इस गीत को बेहद सुंदर धुनों से सजा कर उसे एक खास एहसास दिया है, वहीं गीतकार रश्मी विराग के शब्द प्रेम और जुदाई की गहराई को व्यक्त करते हैं। यह गाना खासतौर पर फिल्म के उस हिस्से को दर्शाता है, जहां प्रेम की मूक संवेदनाओं और भावनाओं का अद्भुत संगम है।

कभी तुम्हें याद मेरी आए – Kabhii Tumhhe Song Credit
- Movie/ Album: शेरशाह
- Year : 2021
- Music : जावेद-मोहसिन
- Lyrics : रश्मी विराग
- Singer : दर्शन रावल, पलक मुछाल
कभी तुम्हें याद मेरी आए – Kabhii Tumhhe Lyrics in Hindi
दर्शन रावल
तुम अगर मनाओगे तो मान जाऊँगा
मैं तेरे बुलाने पे लौट आऊँगा
हर सफर में साथ तेरा
मैं यूँ ही निभाऊँगा
कभी तुम्हें याद मेरी आए
पलकों से जुल्फ हटा लेना
साफ दिखूँगा मैं तुमको वहीं
जो न दिखूँ तो बता देना
कभी मुझे देर जो हो जाये
वक्त को थोड़ा बचा लेना
फिर से मिलूँगा मैं तुमको वहीं
जो न मिलूँ तो सज़ा देना
मेरी ज़मीं को तेरे कदम का
ना जाने कब से था इंतज़ार
इक ना इक दिन आना है तुमको
दिल को मेरे है ये ऐतबार
मैं खुदा से तेरे सिवा
कुछ और ना मागूँगा
कभी तुम्हें याद मेरी आए
इतनी सी बात समझ जाना
फिर से मिलूँगा मैं तुमको वहीं
राह से मेरी गुज़र जाना
पलक मुछाल
मेरे तुम्हारे ख्वाब वो सारे
देखे तो जो सच होंगे यहीं
होंगे जुदा ना, तुमने कहा था
आएगा पल ये सोचा नहीं
ये भी कहा था तुमने मुझे
मैं दूर न जाऊँगा
दिल को मेरे समझ आया
तेरा बिन बोले चले जाना
कभी तुम्हें याद मेरी आए
राह से मेरी गुज़र जाना
तुम अगर मनाओगे तो मान जाऊँगी
मैं तेरे बुलाने पे लौट आऊँगी
हर सफ़र में साथ तेरा
मैं यूँ ही निभाऊँगी
कभी तुम्हें याद मेरी आए
पलकों को अपनी उठा लेना
साफ दिखूँगी मैं तुमको वहीं
जो न दिखूँ तो बता देना
