क्यूँ मैं जागूँ – Kyun Main Jaagoon – Shafqat Amanat Ali Khan, Patiala House
“Kyun Main Jaagoon” गाना फिल्म ‘पटियाला हाउस’ का है। इस गाने को शफ़क़त अमानत अली ख़ान ने गाया है। ‘पटियाला हाउस’ 2011 में रिलीज़ हुई एक बॉलीवुड फिल्म है, जिसमें अक्षय कुमार और अनुष्का शर्मा मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस गाने का संगीत शंकर-एहसान-लॉय ने दिया है और इसके बोल अनविता दत्त गुप्तन ने लिखे हैं। गाने का भावुक अंदाज और शफ़क़त अमानत अली ख़ान की soulful आवाज़ ने इसे बेहद लोकप्रिय बना दिया है।

क्यूँ मैं जागूँ – Kyun Main Jaagoon Song Credits
- Movie/Album: पटियाला हाउस
- Year : 2011
- Music : शंकर-एहसान-लॉय
- Lyrics : अनविता दत्त गुप्तन
- Singer : शफ़क़त अमानत अली खान
क्यूँ मैं जागूँ – Kyun Main Jaagoon Lyrics in Hindi
मुझे यूँ ही कर के ख्वाबों से जुदा
जाने कहाँ छुप के बैठा है खुदा
जानूँ ना मैं कब हुआ ख़ुद से गुमशुदा
कैसे जियूँ रूह भी मुझसे है जुदा
क्यूँ मेरी राहें, मुझसे पूछे घर कहाँ है
क्यूँ मुझसे आ के, दस्तक पूछे दर कहाँ है
राहें ऐसी जिनकी मंज़िल ही नहीं
दूँढो मुझे अब मैं रहता हूँ वहीं
दिल है कहीं और धड़कन है कहीं
साँसें हैं मगर क्यूँ ज़िन्दा मैं नहीं
रेत बनी हाथों से यूँ बह गयी
तकदीर मेरी बिखरी हर जगह
कैसे लिखूँ फिर से नयी दास्ताँ
ग़म की सियाही दिखती हैं कहाँ
आहें जो चुनी हैं मेरी थी रज़ा
रहता हूँ क्यूँ फिर खुद से ही खफ़ा
ऐसे भी हुई थी मुझसे क्या ख़ता
तूने जो मुझे दी जीने की सज़ा
बन्दे तेरे माथे पे हैं जो खिंचे
बस चंद लकीरों जितना है जहां
आँसू मेरे मुझको मिटा कह रहे
रब का हुकुम ना मिटता है यहाँ
राहें ऐसी जिनकी मंज़िल ही नहीं
दूँढो मुझे अब मैं रहता हूँ वहीं
दिल है कहीं और धड़कन है कहीं
साँसें हैं मगर क्यूँ ज़िन्दा मैं नहीं
क्यूँ मैं जागूँ
और वो सपने बो रहा है
क्यूँ मेरा रब यूँ
आँखें खोले सो रहा है
क्यूँ मैं जागूँ
