सब तेरा – Sab Tera – (Armaan Malik, Shraddha Kapoor, Baaghi)
“Sab Tera” फिल्म बागी का एक खूबसूरत और रोमांटिक गीत है, जिसे अरमान मलिक और श्रद्धा कपूर ने अपनी आवाज़ में गाया है। यह गीत प्रेम में डूबे दो लोगों की भावनाओं को गहराई से व्यक्त करता है। अमाल मलिक के दिलकश संगीत और संजीव चतुर्वेदी के संवेदनशील बोलों ने इस गीत को एक अद्वितीय प्रेम गीत बना दिया है, जो हर प्रेमी के दिल को छूता है।

सब तेरा – Sab Tera Song Credits
- Movie/Album: बाघी (2016)
- Music By: अमाल मलिक
- Lyrics By: संजीव चतुर्वेदी
- Singer : अरमान मलिक, श्रद्धा कपूर
सब तेरा – Sab Tera Song Lyrics
ना जिया ज़िन्दगी एक पल भी
तुझसे हो के जुदा सुन ज़रा
बिन तेरे मुझसे नाराज़ था दिल
तू मिला है, तो है कह रहा
मैं तो तेरे रंग में रंग चुका हूँ
बस तेरा बन चुका हूँ
मेरा मुझमें कुछ नहीं
सब तेरा…
मैं तो तेरे ढंग में ढल चुकी हूँ
बस तेरी बन चुकी हूँ
मेरा मुझमें कुछ नहीं
सब तेरा, सब तेरा…
फिर दिल के रास्तों पे
तेरी आहट जो हुई
हर धड़कन जश्न में है
ये इनायत जो हुई
मैं तो तुझे मिल के जी उठी हूँ
तेरी धड़कन में छुपी हूँ
मेरा मुझमें कुछ नहीं
सब तेरा, सब तेरा…
जिस पल तू साथ मेरे
उस पल में ज़िन्दगी है
तुझे पा के पाया सब कुछ
कोई ख्वाहिश अब नहीं है
मैं तो बस तुझसे ही बना हूँ
तेरे बिन मैं बेवजह हूँ
मेरा मुझमें कुछ भी नहीं
सब तेरा, सब तेरा…
