Aaj Kal Ki Ladkiyaan

आज कल की लड़कियाँ – Aaj Kal Ki Ladkiyaan (Poornima, Sonu Nigam, Vinod Rathod, Chal Mere Bhai)

“Aaj Kal Ki Ladkiyaan” फिल्म चल मेरे भाई का एक मस्तीभरा और चुलबुला गाना है। यह गाना अपनी मजेदार धुन और हल्के-फुल्के बोलों के कारण दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय हुआ। गाने में आज की लड़कियों की आधुनिकता और उनके आत्मविश्वास को मजाकिया अंदाज में पेश किया गया है।

आज कल की लड़कियाँ
Aaj Kal Ki Ladkiyaan

आज कल की लड़कियाँ – Aaj Kal Ki Ladkiyaan Song Credits

  • Movie/Album: चल मेरे भाई (2000)
  • Music By: आनंद-मिलिंद
  • Lyrics By: समीर
  • Singer : पूर्णिमा, सोनू निगम, विनोद राठोड़, वैजन्ती

आज कल की लड़कियाँ – Aaj Kal Ki Ladkiyaan Song Lyrics in Hindi

आज कल की लड़कियाँ कमाल करती हैं
किसी को दिल में रखती हैं
किसी पे मरती हैं

आज कल के लड़के भी कमाल करते हैं
देखें किसी भी लड़की को
हाय आह भरते हैं
आज की लड़कियाँ…

एक तो हैं ये तीखी लौकी, उसपे नीम चढ़ी
कद इसका छोटा है लेकिन करती बात बड़ी
मुझे पता है डरता है ये, तीतर और बटेर से
हमसे कहता है ये लड़ जायेगा जा के शेर से
इसका चेहरा थोड़ा-थोड़ा मिलता है सलमान से
खुद को हीरो समझे ना ये, कह दो इस नादान से
ऊँची-ऊँची सैंडल उसपे पहन के काला चश्मा
बने हीरोइन समझे देखो खुद को ये करिश्मा
आज कल की तितलियाँ कमाल करती हैं
किसी को दिल में…

देखो यारों एक बंदरिया, चले हंस की चाल
गाना और बजाना चाहे, ना समझे सुर ताल
मिले जिसे ना वो कहता है, खट्टा है अंगूर
ऐसे लड़कों से तो अक्सर रहती हूँ मैं दूर
हर लड़की मुझको चाहे, मुझमें है ऐसी बात
देख-देख के मुझको जलती है ये तो दिन रात
चल मेरे भाई पंगा ना ले इससे तू बेकार में
कहीं लिपट जायेगा जा के, इस बिजली के तार में
आज कल की बिजलियाँ कमाल करती हैं
किसी को दिल में…

फूलों के रस में नहाई है, तारों की दुनिया से आई है
रूप सुहाना तू पाई है, सबके दिलों पे छाई है
तू जिस घर में जाएगी, सारे अँधेरे मिटाएगी
खुशियों के दीप जलाएगी, सबका नसीब जगाएगी
आज कल की छोरियाँ कमाल करती है
किसी को दिल में…

आज कल की लड़कियाँ – Aaj Kal Ki Ladkiyaan Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top