Mard Maratha

मर्द मराठा – Mard Maratha, Ajay-Atul, Sudesh, Kunal, Swapnil, Padmanabh, Priyanka, Panipat

“Mard Maratha” फिल्म पानीपत का एक जोशीला और गौरवपूर्ण गाना है, जो मराठा साम्राज्य की वीरता और शौर्य को दर्शाता है। यह गाना मराठा योद्धाओं की बहादुरी और बलिदान को सलाम करता है। गाने का संगीत और बोल एक ऐतिहासिक युग को जीवंत कर देते हैं।

मर्द मराठा
Mard Maratha

मर्द मराठा – Mard Maratha Song Credits

  • Movie/Album: पानीपत (2019)
  • Music By: अजय-अतुल
  • Lyrics By: जावेद अख्तर
  • Singer : अजय-अतुल, सुदेश भोसले, कुणाल गांजावाला, स्वपनिल बांदोडकर, पदमनाभ गायकवाड, प्रियंका बर्वे

मर्द मराठा – Mard Maratha Lyrics in Hindi

हे बोले धरती जयकारा
गगन है सारा गूँजा रे
जग में लहराया न्यारा
ध्वज है हमारा ऊँचा रे

हम वो योद्धा वो निडर
हम जो भी दिशा में जाएँ
सारे पथ चरण छुएँ
और पर्वत सीस नवाएँ
रास्ते से हट जाएँ
नदियाँ हो के हवाएँ

हम हैं जियाले जीतने को हम रण में उतरते हैं
हम सूरज हैं अंत हमी रातों का करते हैं
युग-युग की ज़ंजीरों को हमने ही काटा रे
बोल उठा ये जग सारा जय मर्द मराठा रे

जो रक्त है तन में बहता
वो हमसे है ये कहता
सम्मान के बदले जान भी दें
तो नहीं है घाटा रे
युग-युग की ज़ंजीरों को…

वीरता हमने बोई, और ये फल पाया
दूर तक अब है फैली, अपनी ही छाया
हो, जीवन जो रणभूमि में, करता है तांडव
आज उसी ने है विजय का, नगाड़ा बजाया
अपनी है जो गाथा, अब है समय सुनाता
सब को है ये बताता, कैसे सुख हमने बाँटा रे
युग-युग की ज़ंजीरों को…

सच के सिपाही अलबेले राही
क्या जानते हो तुम
जब तुम नहीं थे, हम कब यहीं थे
हम भी थे जैसे गुम
तुम ध्यान में थे, तुम प्राण में थे
जैसे जनम-जनम
जब तीर तुम पे बरसे तो
जैसे घायल हुए थे हम

हो, देखो तो मुझसे कह के
मैं जान दे दूँ तुम पे
क्या तुम नहीं ये जानते
दुविधा के आगे जब नारी जागे
हिम्मत से काम ले
चूड़ी उतार कंगन उतार
तलवार थाम ले

मैंने ली आज शपथ है
वीरों का पथ है मेरा रे
लक्ष्य अपना जो बना लूँ
वहीं पे डालूँ डेरा रे

हम वो योद्धा वो निडर…

मर्द मराठा – Mard Maratha Song

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top