Sapna Jahan

सपना जहाँ – Sapna Jahan, Sonu Nigam, Neeti Mohan, Brothers

“Sapna Jahan” गाना फिल्म “ब्रदर्स” का एक बेहद भावुक और दिल को छू लेने वाला गीत है। इसे गाया है सोनू निगम और नीति मोहन ने। इस गाने का संगीत दिया है अजय-अतुल ने और इसके खूबसूरत और प्रेरणादायक बोल लिखे हैं अमिताभ भट्टाचार्य ने। गाने में सपनों की दुनिया और अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने की भावना को बड़े ही दिलचस्प और गहरे अंदाज में पेश किया गया है। फिल्म में यह गाना अक्षय कुमार और सिद्धार्थ मल्होत्रा के किरदारों के इमोशनल पलों को दिखाता है। सोनू निगम और नीति मोहन की सुरीली आवाज़ इसे एक यादगार ट्रैक बनाती है।

सपना जहाँ
Sapna Jahan

सपना जहाँ – Sapna Jahan Song Credits

  • Movie/Album: ब्रदर्स (2015)
  • Music By: अजय-अतुल
  • Lyrics By: अमिताभ भट्टाचार्य
  • Singer : सोनू निगम, नीति मोहन

सपना जहाँ – Sapna Jahan Lyrics in Hindi

सपना जहाँ दस्तक ना दे, चौखट थी वो आँखें मेरी
बातों से थी तादाद में, ख़ामोशियाँ ज़्यादा मेरी
जबसे पड़े तेरे कदम, चलने लगी दुनिया मेरी
मेरे दिल में जगह खुदा की खाली थी
देखा वहाँ पे आज तेरा चेहरा है
मैं भटकता हुआ सा एक बादल हूँ
जो तेरे आसमां पे आ के ठहरा है

तु रूह है तो मैं काया बनूँ
ता-उम्र मैं तेरा साया बनूँ
कह दे तो बन जाऊँ बैराग मैं
कह दे तो मैं तेरी माया बनूँ
तु साज़ है, मैं रागिनी
तु रात है, मैं चाँदनी
मेरे दिल में जगह खुदा…

हमपे सितारों का एहसान हो
पूरा, अधूरा हर अरमान हो
एक दूसरे से जो बाँधे हमें
बाहों में नन्हीं सी इक जान हो
आबाद हो छोटा सा घर
लग ना सके किसी की नज़र
मेरे दिल में जगह खुदा…

सपना जहाँ – Sapna Jahan Song 

 

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top