ऐसा कभी हुआ नहीं – Aisa Kabhi Hua Nahin – Kishore Kumar, Yeh Vaada Raha
“Aisa Kabhi Hua Nahin” फ़िल्म ये वादा रहा का एक रोमांटिक और दिल को छू लेने वाला गीत है। इस गाने में पहली बार प्यार का एहसास, उसके साथ आने वाली खुशी और एक अजीब-सी नई दुनिया का वर्णन किया गया है। किशोर कुमार की मधुर आवाज़, आर. डी. बर्मन के जादुई संगीत और गुलशन बावरा के गहरे और भावपूर्ण बोल ने इस गाने को एक अनमोल मोती बना दिया है।
Aisa Kabhi Hua Nahin
ऐसा कभी हुआ नहीं – Aisa Kabhi Hua Nahin
- Movie/Album: ये वादा रहा (1982)
- Music By: राहुल देव बरमन
- Lyrics By: गुलशन बावरा
- Singer : किशोर कुमार
ऐसा कभी हुआ नहीं – Aisa Kabhi Hua Nahin Lyrics in Hindi
ऐसा कभी हुआ नहीं
जो भी हुआ खूब हुआ
देखते ही तुझे होश गुम हुए
होश आया तो
दिल मेरा दिल ना रहा
ऐसा कभी हुआ नहीं…
रेशमी ज़ुल्फ़ें हैं
सावन की घटाओं जैसी
पलकें हैं तेरी
घने पेड़ की छाँव जैसी
भोलापन और हँसी
आफरीं आफरीं
ऐसा कभी हुआ नहीं…
झील सी आँखों में
मस्ती के जाम लहराएँ
जब होंठ खुलें तेरे
सरगम बजे, महके फ़िज़ाएँ
हर अदा दिलनशीं
आफरीं आफरीं
ऐसा कभी हुआ नहीं…
पतली सी गर्दन में
एक बल है सुराही जैसा
अंदाज़ मटकने का
देखा ना किसी ने ऐसा
गुलबदन नाज़नीं
आफरीं आफरीं
ऐसा कभी हुआ नहीं…

