Tu Tu Hai Wahi

तू तू है वही दिल – Tu Tu Hai Wahi, Kishore Kumar, Asha Bhosle

“Tu Tu Hai Wahi” फ़िल्म ये वादा रहा का एक प्रतिष्ठित रोमांटिक गीत है, जो प्रेम, वफादारी और जीवन भर के साथ का प्रतीक है। आशा भोंसले और किशोर कुमार की मेलोडियस आवाज़, आर. डी. बर्मन का अनोखा संगीत और गुलशन बावरा के भावपूर्ण बोल इसे हिंदी सिनेमा का एक अमर गीत बनाते हैं। यह गाना सच्चे प्यार और अटूट वादे का प्रतीक है।

तू तू है वही दिल
Tu Tu Hai Wahi

तू तू है वही दिल – Tu Tu Hai Wahi Song Credits

  • Movie/Album: ये वादा रहा (1982)
  • Music By: आर.डी.बर्मन
  • Lyrics By: गुलशन बावरा
  • Singer : आशा भोंसले, किशोर कुमार

तू तू है वही दिल – Tu, Tu Hai Wahi Lyrics in Hindi

तू, तू है वही दिल ने जिसे अपना कहा
तू है जहाँ, मैं हूँ वहाँ
अब तो ये जीना, तेरे बिन है सज़ा
मिल जाएँ इस तरह, दो लहरें जिस तरह
फिर हो न जुदा, हाँ ये वादा रहा

मैं आवाज़ हूँ तो, तू है गीत मेरा
जहां से निराला मनमीत मेरा
मिल जाएँ इस तरह…

किसी मोड़ पे भी ना, ये साथ टूटे
मेरे हाथ से तेरा, दामन न छूटे
कभी ख्वाब में भी तू मुझसे न रूठे
मेरे प्यार की कोई खुशियाँ न लूटे
मिल जाएँ इस तरह…

तुझे मैं जहां की नज़र से चुरा लूँ
कहीं दिल के कोने में तुझको छुपा लूँ
कभी ज़िंदगी में पड़े मुश्किलें तो
मुझे तू संभाले, तुझे मैं संभालूँ
मिल जाएँ इस तरह…

तू तू है वही दिल – Tu, Tu Hai Wahi Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top