आज फिर जीने की तमन्ना है – Aaj Phir Jeene Ki Tamanna Hai (Lata Mangeshkar, Guide)
“Aaj Phir Jeene Ki Tamanna Hai” यह गीत आत्मविश्वास, आज़ादी और नई शुरुआत का प्रतीक है। फिल्म गाइड के इस कालजयी गीत में एक नारी के भीतर जन्मी स्वतंत्रता की भावना को बेहद खूबसूरत तरीके से व्यक्त किया गया है। यह गीत एक नारी की आंतरिक मुक्ति की घोषणा है, जो सामाजिक बंधनों को तोड़कर अपनी मर्जी से जीने का फैसला करती है।

आज फिर जीने की तमन्ना है – Aaj Phir Jeene Ki Tamanna Hai Song Credits
- Movie/Album: गाईड (1965)
- Music : एस.डी.बर्मन
- Lyrics : शैलेन्द्र
- Singer :लता मंगेशकर
आज फिर जीने की तमन्ना है – Aaj Phir Jeene Ki Tamanna Hai Song Lyrics in Hindi
काँटों से खींच के ये आँचल
तोड़ के बंधन बांधे पायल
कोई न रोको दिल की उड़ान को
दिल वो चला..
आज फिर जीने की तमन्ना है
आज फिर मरने का इरादा है
अपने ही बस में नहीं मैं
दिल है कहीं, तो हूँ कहीं मैं
जाने का पया के मेरी ज़िंदगी ने
हँस कर कहा..
आज फिर जीने…
मैं हूँ गुबार या तूफ़ां हूँ
कोई बताए मैं कहाँ हूँ
डर है सफ़र में कहीं खो न जाऊँ मैं
रस्ता नया..
आज फिर जीने…
कल के अंधेरों से निकल के
देखा है आँखें मलते-मलते
फूल ही फूल ज़िंदगी बहार है
तय कर लिया..
आज फिर जीने…
