आने वाले साल को सलाम – Aane Wale Saal Ko Salaam – Shabbir Kumar
“Aane Wale Saal Ko Salaam” फिल्म आप के साथ का एक प्रेरणादायक और भावनाओं से भरा गीत है। यह गाना नए साल का स्वागत करने और आने वाले समय के लिए अच्छे विचारों और उम्मीदों को समर्पित है। यह गीत उम्मीद, प्रेम, और आशा के संदेश को संजोए हुए है, जो सुनने वाले को सकारात्मकता और आत्मविश्वास से भर देता है।
Aane Wale Saal Ko Salaam
आने वाले साल को सलाम – Aane Wale Saal Ko Salaam Song Credits
- Movie/Album: आप के साथ
- Year : 1986
- Music : लक्ष्मीकांत प्यारेलाल
- Lyrics : आनंद बक्षी
- Singer : शब्बीर कुमार
आने वाले साल को सलाम – Aane Wale Saal Ko SalaamLyrics in Hindi
आने वाले साल को सलाम
जाने वाले साल को सलाम
नये साल का पहला जाम, आपके नाम
हैप्पी न्यू ईयर…
हैप्पी हैप्पी हैप्पी हैप्पी न्यू ईयर…
चहरों पर चहरे अनजाने
कौन किसी को अब पहचाने
किसके दिल में क्या है जाने
आज निगाहों से लेते हैं
लोग जुबां का काम
आपके नाम
हैप्पी न्यू ईयर…
अरे बड़े मियाँ का हाल तो देखो
उफ़ ये उम्र, ये चाल तो देखो
मस्ती में है सब मस्ताने
यार नये कुछ दोस्त पुराने
शायर आशिक़ और दीवाने
एक जगह पर जमा हुए हैं
शहर के सब बदनाम
आपके नाम
हैप्पी न्यू ईयर…
हाँ तो मैं क्या कह रहा था
हुजूर आप आनंद बक्षी की लिखी
तोता मैना की कहानी सुना रहे थे
सुनाइये ना, अरे हाँ
फिर तोते से बोली मैना
याद रहेगी आज की रैना
नये साल का ओय क्या कहना
भोर भई सब पंछी जागे
जाग हो तोताराम
आपके नाम
हैप्पी न्यू ईयर…

