अभी तो मोहब्बत का – Abhi To Mohabbat Ka, Alka Yagnik, Udit Narayan, Hum Ho Gaye Aap Ke
नदीम–श्रवण की जोड़ी ने 90’s के रोमांस को एक नया रंग दिया, मीठा, मुलायम और दिल में बस जाने वाला। “Abhi To Mohabbat Ka” उन्हीं मधुर रचनाओं में से एक है, जहाँ प्यार की खिलती हुई महक, धड़कन की रफ़्तार और दिल के नए एहसास सभी एक साथ सुनाई देते हैं। अलका याग्निक और उदित नारायण की जोड़ी इसे और भी जादुई बना देती है।

अभी तो मोहब्बत का – Abhi To Mohabbat Ka Song Credits
- Movie/Album: हम हो गये आपके (2001)
- Music : नदीम-श्रवण
- Lyrics : समीर
- Singers : अल्का याग्निक, उदित नारायण
अभी तो मोहब्बत का – Abhi To Mohabbat Ka Song Lyrics in Hindi
अभी तो मोहब्बत का आग़ाज़ है
अभी तो मोहब्बत का अंजाम होगा
बड़ा दिलनशीं तेरा अंदाज़ है
बड़ा खुबसूरत तेरा नाम होगा
अभी तो मोहब्बत…
ये आँखें, ये पलकें, ये बिंदिया, ये काजल
ये चूड़ी, ये कँगना, ये झुमके, ये पायल
बड़ी ही सुरीली ये आवाज़ है
इसे सुन के दिल को भी आराम होगा
अभी तो मोहब्बत…
ये मस्ती अदा की, ये ज़ुल्फों की खुशबू
ये होंठों की लाली, ये बातों का जादू
दीवाने सभी तेरे मोहताज हैं
कोई ना कोई तेरा गुलफाम होगा
अभी तो मोहब्बत…
