बात निकलेगी तो – Baat Niklegi To, Jagjit Singh, Ghazal
“Baat Niklegi To फिर दूर तलक जाएगी” जगजीत सिंह द्वारा गाई गई एक कालजयी ग़ज़ल है, जो न केवल उनकी सबसे मशहूर रचनाओं में से एक मानी जाती है, बल्कि इसे ग़ज़ल गायकी का प्रतीक भी कहा जा सकता है। यह ग़ज़ल फ़िल्म दि अनफ़ॉर्गेटेबल्स (The Unforgettables) का हिस्सा है, जो एक तरह से जगजीत सिंह की श्रेष्ठ ग़ज़लों का संकलन है।

बात निकलेगी तो – Baat Niklegi To Ghazal Credits
- Movie/Album: दि अनफ़ॉर्गेटेबल्स (1977)
- Music By: जगजीत सिंह
- Lyrics : कफ़ील आज़र
- Singer : जगजीत सिंह
बात निकलेगी तो – Baat Niklegi To Ghazal Lyrics in Hindi
बात निकलेगी तो फिर दूर तलक जाएगी
लोग बेवजह उदासी का सबब पूछेंगे
ये भी पूछेंगे के तुम इतनी परेशां क्यूँ हो
उंगलियाँ उठेंगी सूखे हुए बालों की तरफ़
इक नज़र देखेंगे गुज़रे हुए सालों की तरफ़
चूड़ियों पर भी कई तंज़ किये जाएँगे
काँपते हाथों पे भी फ़िक्रें कसे जाएँगे
लोग ज़ालिम हैं हर इक बात का ताना देंगे
बातों-बातों में मेरा ज़िक्र भी ले आएँगे
बातों-बातों में मेरा ज़िक्र भी ले आएँगे
उनकी बातों का ज़रा सा भी असर मत लेना
वरना चेहरे के तासुर से समझ जाएँगे
चाहे कुछ भी हो सवालात ना करना उनसे
चाहे कुछ भी हो सवालात ना करना उनसे
मेरे बारे में कोई बात ना करना उनसे
बात निकलेगी तो फिर दूर तलक जाएगी
