Baharon Phool Barsaao

बहारों फूल बरसाओ – Baharon Phool Barsaao, Md.Rafi, Suraj

“Baharon Phool Barsaao” फिल्म सूरज (1966) का एक कालजयी रोमांटिक गीत है, जिसे मोहम्मद रफ़ी ने अपनी मधुर आवाज़ में गाया है। इस गीत के बोल हसरत जयपुरी ने लिखे हैं और संगीत शंकर-जयकिशन की जोड़ी ने तैयार किया है। यह गीत राजेंद्र कुमार और वैजयंतीमाला पर फिल्माया गया है।

बहारों फूल बरसाओ
Baharon Phool Barsaao

बहारों फूल बरसाओ – Baharon Phool Barsaao Song Credits

  • Movie/Album: सूरज (1966)
  • Music : शंकर-जयकिशन
  • Lyrics : हसरत जयपुरी
  • Singer : मो.रफ़ी

बहारों फूल बरसाओ – Baharon Phool Barsaao Song Lyrics in Hindi

बहारों फूल बरसाओ, मेरा महबूब आया है
हवाओं रागिनी गाओ, मेरा महबूब आया है
बहारों फूल बरसाओ…

ओ लाली फूल की मेहंदी लगा इन गोरे हाथों में
उतर आ ऐ घटा काजल लगा इन प्यारी आँखों में
सितारों माँग भर जाओ, मेरा महबूब आया है
बहारों फूल बरसाओ…

नज़ारों हर तरफ अब तान दो एक नूर की चादर
बड़ा शर्मिला दिलबर है चला जाए ना शरमा कर
ज़रा तुम दिल को बहलाओ, मेरा महबूब आया है
बहारों फूल बरसाओ…

सजाई है जवाँ कलियों ने अब ये सेज उल्फ़त की
इन्हें मालूम था आएगी इक दिन रुत मोहब्बत की
फिज़ाओं रंग बिखराओ, मेरा महबूब आया है
बहारों फूल बरसाओ…

बहारों फूल बरसाओ – Baharon Phool Barsaao Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top