बीते जीवन तेरे चरणों में – Beete Jeevan Tere Charanon mein
“Beete Jeevan Tere Charanon mein” केवल एक भजन नहीं, बल्कि एक गहन आध्यात्मिक यात्रा है। त्रिप्ती शाक्य की भक्ति से भरी आवाज़, संजीव पांडेय के भावपूर्ण बोल, और मधुर संगीत – इन तीनों का संगम इस भजन को एक अमूल्य रचना बनाता है। जो भी इसे सुनता है, वह अनायास ही प्रभु चरणों में नतमस्तक हो जाता है।

बीते जीवन तेरे चरणों में – Beete Jeevan Tere Charanon mein Bhajan Credits
- Singer: Tripti Shakya
- Music Director: Dhananjay Mishra
- Lyricist: Sanjeev Pandey
- Album: Beete Jeevan Tere Charnon Mein
- Music Label: T-Series
बीते जीवन तेरे चरणों में – Beete Jeevan Tere Charanon mein Bhajan Lyrics in Hindi
मेरे राम इतनी किरपा करना,
बीते जीवन तेरे चरणों में ॥
मेरे राम मेरे घर आ जाना,
शबरी के बेर तुम खा जाना,
मुझे दर्शन अपने दिखा जाना,
मुझे मुक्ति मिले अपने कर्मो से,
मेरे राम इतनी कीरपा करना,
बीते जीवन तेरे चरणों में ॥
जब जनम लूँ मैं तेरी दासी बनु,
तेरी सेवा करूँ सन्यासी बनु,
हर जनम में मैं तेरी पूजा करूँ,
ना करना विमुख मेरे धर्मो से,
मेरे राम इतनी कीरपा करना,
बीते जीवन तेरे चरणों में ॥
बस इतनी हमपे दया करना,
नाम तेरा भजे मेरा मनवा,
नहीं दूर कभी हो तेरी सूरत,
प्रभु आन बसों मेरे नयनो में,
मेरे राम इतनी कीरपा करना,
बीते जीवन तेरे चरणों में ॥
भटके जब जीवन की नैया,
प्रभु पार लगाना बनके खिवैया,
जब दिखे ना कही मुझे उजियारा,
ले लेना अपने चरणों में,
मेरे राम इतनी कीरपा करना,
बीते जीवन तेरे चरणों में॥
मेरे राम इतनी किरपा करना,
बीते जीवन तेरे चरणों में ॥
