भला करने वाले – Bhala Karne Wale, Md.Rafi, Ghar Sansar
1958 की फिल्म घर संसार का यह गीत “Bhala Karne Wale” एक प्रेरणादायक और भावनात्मक गीत है, जिसे मोहम्मद रफ़ी ने अपनी मधुर आवाज़ में गाया है। एस.एच. बिहारी के गहरे अर्थों वाले बोल और रवि के संगीत निर्देशन में यह गीत जीवन में अच्छाई और सहनशीलता के महत्व को दर्शाता है।

भला करने वाले – Bhala Karne Wale Song Credits
- Movie/Album: घर संसार (1958)
- Music By: रवि
- Lyrics : एस.एच.बिहारी
- Singers : मोहम्मद रफ़ी
भला करने वाले – Bhala Karne Wale Song Lyrics in Hindi
भला करने वाले, भलाई किये जा
बुराई के बदले, दुआएँ दिए जा
भला करने वाले…
चले आंधियाँ गम के तूफ़ान आएँ
तेरे ये क़दम डगमगाने न पाएँ
घुटे दम तो क्या, साँस फिर भी लिए जा
बुराई के बदले…
घड़ी दो घड़ी के हैं, बादल ये काले
ये दिन तो हमेशा नहीं रहने वाले
सहे जा सितम, आँसुओं को पिये जा
बुराई के बदले…
ज़माना हँसे भूल ऐसी न करना
ये है बुज़दिली तेरा मरना
ये मत भूल तू बाप है, और पति भी
तेरे साथ मासूम ज़िन्दगी भी
तेरे बाद दुनिया में क्या उनका होगा
कहाँ उनको जग में सहारा मिलेगा
उन्हीं के लिए मुस्कुरा के जिये जा
बुराई के बदले…
