Chahoon Bhi To

चाहूँ भी तो – Chahoon Bhi To, Karthik, Bombay Jayashri, Force

“Chahoon Bhi To” एक सच्चे, पर अधूरे प्यार की मूक दास्तान है। कार्तिक और बॉम्बे जयश्री की दिल छू लेने वाली आवाज़ें, जावेद अख़्तर की संवेदनशील शायरी और हैरिस जयराज का सूफियाना संगीत, ये सब मिलकर इस गीत को Force फिल्म का सबसे भावुक और सच्चा गीत बनाते हैं।

चाहूँ भी तो - Chahoon Bhi To
चाहूँ भी तो – Chahoon Bhi To

चाहूँ भी तो – Chahoon Bhi To Song Credits

  • Movie/Album: फ़ोर्स (2011)
  • Music : हैरिस जयराज
  • Lyrics : जावेद अख़्तर
  • Singers : कार्तिक, बॉम्बे जयश्री

चाहूँ भी तो – Chahoon Bhi To Song Lyrics in Hindi

चाहूँ भी तो मैं कैसे कहूँ
सारी जो बातें दिल कहता है
लहर सपनों की कैसे गिनूँ
दरिया बहता ही रहता है
कह रही है क्या ये सुनो
मेरी खामोशियाँ
रात से हैं लम्बी कहीं
दिल की ये दास्ताँ
कैसे कहूँ

तुमसे मुझे ये कहना था
वो कहना था हमदम
हो सामने तो क्या कहूँ
क्या कहना था हमदम
कैसे ये जज़्बात हैं
इस दिल में तो दिन रात हैं
होठों पे क्यों आने से ये शरमाते हैं
आँखों में क्यों, ये हर घड़ी आ जाते हैं
चाहूँ भी तो…

हम क्यूँ कहें जो अनकही
इक बात है जानम
धड़कन कहे, धड़कन सुने
वो रात है जानम
दिल बोले बिन हैं बोलते
सब राज़ हैं ये खोलते
जब ख्वाब है, जज़्बात है, एहसास है
तो कहना क्या, तो सुनना क्या, हम पास हैं
चाहूँ भी तो…

चाहूँ भी तो – Chahoon Bhi To Song

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top