चले आना – Chale Aana (Armaan Malik, De De Pyaar De)
“Chale Aana” गाना फिल्म “दे दे प्यार दे” का एक इमोशनल ट्रैक है जिसे अरमान मलिक ने गाया है। इस गाने के बोल कुणाल वर्मा ने लिखे हैं और संगीत अमाल मलिक ने दिया है। इस गाने में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह मुख्य किरदारों में हैं।

चले आना – Chale Aana Song Details
- Movie/Album: दे दे प्यार दे
- Year : 2019
- Music : अमाल मलिक
- Lyrics : कुणाल वर्मा
- Performed : अरमान मलिक
चले आना – Chale Aana Lyrics in Hindi
जुदा हम हो गए माना
मगर ये जान लो जाना
कभी मैं याद आऊँ तो
चले आना, चले आना
तुम्हें मैं भूल जाऊँगा
ये बातें दिल में ना लाना
कभी मैं याद आऊँ तो…
था कौन मेरा एक तू ही था
साँसों से ज़्यादा जो ज़रूरी था
तेरे लिए मैं कुछ नहीं लेकिन
मेरे लिए तू मेरा सब कुछ था
नहीं जाना भुला कर के
ये बातें तुम ही कहते थे
रही खुशियाँ नहीं मेरी
के तुम भी वक़्त जैसे थे
तुम्हारा था रहेगा भी
करे क्या दिल है दीवाना
कभी मैं याद आऊँ तो…
मैंने तुम्हारी बात मानी है
मैंने मनाया दिल को है कैसे
अब से रहो तुम ख़ुश जहाँ भी हो
मेरा तुम्हारा था भी क्या वैसे
भले दूरी रहे जितनी
निगाहों से निगाहों की
मगर ख़्वाबों की दुनिया में
मिलूँगा तुमसे रोज़ाना
यहीं तक था सफ़र अपना
तुम्हें है लौट कर जाना
कभी मैं याद आऊँ तो…
