छोड़ो कल की बातें – Chhodo Kal Ki Baatein, Mukesh, Hum Hindustani
“Chhodo Kal Ki Baatein” एक सदाबहार प्रेरणादायक गीत है। यह गीत मुकेश जी की आत्मविश्वास से भरी आवाज़, उषा खन्ना की जोशीली धुन और प्रेम धवन की सकारात्मक सोच से मिलकर एक ऐसा संकल्प-गीत बन जाता है, जो सुनते ही मन में नया उत्साह भर देता है। आज भी जब मन में हताशा आए या नए सफ़र की शुरुआत करनी हो यह गीत रास्ता दिखाता है, हिम्मत देता है और कहता है “नया है ज़माना, आने दो आने दो!”

छोड़ो कल की बातें – Chhodo Kal Ki Baatein Song Credits
- Movie/Album: हम हिन्दुस्तानी (1960)
- Music : उषा खन्ना
- Lyrics : प्रेम धवन
- Singer : मुकेश
छोड़ो कल की बातें – Chhodo Kal Ki Baatein Song Lyrics in Hindi
छोड़ो कल की बातें, कल की बात पुरानी
नए दौर में लिखेंगे, मिल कर नई कहानी
हम हिन्दुस्तानी, हम हिन्दुस्तानी
आज पुरानी ज़ंजीरों को तोड़ चुके हैं
क्या देखें उस मंज़िल को जो छोड़ चुके हैं
चांद के दर पर जा पहुँचा है आज ज़माना
नए जगत से हम भी नाता जोड़ चुके हैं
नया खून है, नई उमंगें, अब है नई जवानी
हम हिन्दुस्तानी…
हमको कितने ताजमहल हैं और बनाने
कितने हैं अजंता हमको और सजाने
अभी पलटना है रुख कितने दरियाओं का
कितने पवर्त राहों से हैं आज हटाने
नया खून है…
आओ मेहनत को अपना ईमान बनाएँ
अपने हाथों से अपना भगवान बनाएँ
राम की इस धरती को, गौतम की भूमि को
सपनों से भी प्यारा हिंदुस्तान बनाएँ
नया खून है…
दाग गुलामी का धोया है जान लुटा के
दीप जलाए हैं ये कितने दीप बुझा के
ली है आज़ादी तो फिर इस आज़ादी को
रखना होगा हर दुश्मन से आज बचा के
नया खून है…
हर ज़र्रा है मोती आँख उठाकर देखो
मिट्टी में सोना है हाथ बढ़ाकर देखो
सोने की ये गंगा है, चांदी की जमुना
चाहो तो पत्थर पे धान उगाकर देखो
नया खून है…
