चूड़ी नहीं ये मेरा दिल है – Choodi Nahin Ye Mera Dil Hai, Kishore Kumar, Lata Mangeshkar
“Choodi Nahin Ye Mera Dil Hai” एक मज़ेदार, रोमांटिक और सदाबहार डुएट है, जो आज भी श्रोताओं को उतना ही आनंद देता है जितना इसके रिलीज़ के समय देता था। किशोर दा और लता जी की आवाज़, नीरज के शब्द और बर्मन दा का संगीत एक क्लासिक कॉम्बिनेशन।

चूड़ी नहीं ये मेरा दिल है – Choodi Nahin Ye Mera Dil Hai Song Credits
- Movie/Album: गैम्बलर (1971)
- Music By: एस.डी.बर्मन
- Lyrics : नीरज
- Singers : किशोर कुमार, लता मंगेशकर
चूड़ी नहीं ये मेरा दिल है – Choodi Nahin Ye Mera Dil Hai Song Lyrics in Hindi
चूड़ी नहीं ये मेरा दिल है
देखो देखो टूटे ना
नीली पीली, रंग बिरंगी, प्यार की ये सौगात
ना ना ना ना ऐसे नहीं, धीरे-धीरे, चुपके-चुपके, डालो इनमें हाथ
कांच है कच्चा, लेकिन हो सच्चा इनसे श्रृंगार
सोना नहीं, चांदी नहीं, हीरा नहीं, मोती नहीं
कीमत इनकी प्यार
फूलों सी, नाज़ुक है, देखो टूटे ना
चूड़ी नहीं ये मेरा…
मेरा प्यार है, चूड़ी जैसा, इसका ओर न छोर
यहाँ नहीं, वहाँ नहीं, देखो कभी, टूटे नहीं, जीवन की ये डोर
इनकी खन-खन, दिल की धड़कन, है मेरा संगीत
सुनो ज़रा, सोचो ज़रा, नग़मा ये प्यार भरा
ओ मेरे मनमीत
लाजवाब, बेमिसाल, देखो देखो टूटे ना
चूड़ी नहीं ये मेरा…
तेरी चाहत, तेरी उल्फत, है मेरी मंजिल
घेरे मुझे, बाहें तेरी, बांधे तुझे, चाहें मेरी, दिल मेरा, तेरा दिल
कोई भी हो, मेरा है तू, ऐ मेरे हमदम
ग़म मिले, खूशी मिले, कहीं रहें, कैसे रहें
बिछड़ेंगे ना हम
फिर भी, जानेमन, देखो (देखो देखो) टूटे ना,
चूड़ी नहीं ये मेरा…
चूड़ी नहीं ये तेरा…
