देर लगी लेकिन – Der Lagi Lekin, Shankar Mahadevan, Zindagi Na Milegi Dobara
“Der Lagi Lekin” फिल्म ‘ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा’ का एक दिल छू लेने वाला और प्रेरणादायक गाना है। यह गाना आत्म-खोज और जीवन को समझने की एक गहरी यात्रा को बयां करता है। गाने में उन पलों को उजागर किया गया है, जब इंसान खुद से जुड़ता है और अपनी ज़िंदगी का असली मतलब समझता है। शंकर महादेवन की भावपूर्ण आवाज़ और शंकर-एहसान-लॉय के जादुई संगीत ने इस गाने को अमर बना दिया है।

देर लगी लेकिन – Der Lagi Lekin Song Credits
- Movie/Album: ज़िन्दगी ना मिलेगी दोबारा (2011)
- Music By: शंकर-एहसान-लॉय
- Lyrics By: जावेद अख्तर
- Singer : शंकर महादेवन
देर लगी लेकिन – Der Lagi Lekin Lyrics in Hindi
देर लगी लेकिन
मैंने अब है जीना सीख लिया
जैसे भी हो दिन
मैंने अब है जीना सीख लिया
अब मैंने, ये जाना है
खुशी है क्या, गम क्या
दोनों ही, दो पल की हैं रुतें
ना ये ठहरे ना रुके
ज़िन्दगी दो रंगों से बने
अब रूठे, अब मने
यही तो है, यही तो है, यहाँ
देर लगी लेकिन
मैंने अब है जीना सीख लिया
आँसुओं के बिन
मैंने अब है जीना सीख लिया
अब मैंने ये जाना है
किसे कहूँ अपना
है कोई, जो ये मुझसे कह गया
ये कहाँ तू रह गया
ज़िन्दगी तो है जैसे कारवाँ
तू है तनहा कब यहाँ
सभी तो है, सभी तो है यहाँ
कोई सुनाए जो हँसती मुस्कुराती कहानी
कहता है दिल, मैं भी सुनूँ
आँसू में मोती हो, जो किसी की निशानी
कहता है दिल, मैं भी चुनूँ
बाहें दिल की हो बाहों में ही
चलता चलूँ यूँ ही राहों में ही
बस यूँ ही, अब यहाँ, अब वहाँ
देर लगी लेकिन…
