देस रंगीला – Des Rangila, Mahalakshmi Iyer, Fanaa
“Des Rangila” फ़िल्म फ़ना का एक देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत है, जिसे महालक्ष्मी अय्यर ने अपनी मधुर आवाज़ में प्रस्तुत किया है। प्रसून जोशी द्वारा लिखित इस गीत के बोल भारत की विविधता, रंगों और सांस्कृतिक समृद्धि का उत्सव मनाते हैं। जतिन-ललित की संगीत रचना इस गीत को और भी प्रभावशाली बनाती है।

देस रंगीला – Des Rangila Song Credits
- Movie/Album: फ़ना (2006)
- Music By: जतिन-ललित
- Lyrics : प्रसून जोशी
- Singer : महालक्ष्मी अय्यर
देस रंगीला – Des Rangila Song Lyrics in Hindi
यहाँ हर क़दम क़दम पे धरती बदले रंग
यहाँ की बोली में रंगोली सात रंग
यहाँ हर क़दम क़दम पे…
धानी पगड़ी पहने मौसम है
नीली चादर ताने अम्बर है
नदी सुनहरी हरा समुन्दर, है रे सजीला
देस रंगीला रंगीला, देस मेरा रंगीला
देस रंगीला रंगीला…
वंदेमातरम्, वंदेमातरम्
वंदेमातरम्, वंदेमातरम्
सिन्दूरी गालों वाला सूरज जो करे ठिठोली
शर्मीले खेतों को ढक दे, चूनर पीली पीली
घूँघट में रंग पनघट में रंग, चम चम चमकीला
देस रंगीला रंगीला…
अबीर गुलाल से चेहरे है यहाँ, मस्तानों की टोली
रंग हँसी में, रंग ख़ुशी में, रिश्ते जैसे होली
बातों में रंग, यादों में रंग, रंग रंग रंगीला
देस रंगीला रंगीला…
इश्क का रंग यहाँ पर गहरा
चढ़ के कभी न उतरे
सच्चे प्यार का ठहरा सा रंग
छलके पर न बिखरे
रंग अदा में, रंग हया में, है ये रसीला
देस रंगीला रंगीला…
