दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़ा – Dil Aisa Kisi Ne Mera Toda – (Kishore Kumar, Amanush)
फिल्म अमानुष का यह लोकप्रिय गीत “Dil Aisa Kisi Ne Mera” किशोर कुमार की आवाज़ में एक बेहद मार्मिक और दिल को छूने वाला गीत है। यह गीत उस दर्द को बयां करता है जो किसी को अपने प्रिय से धोखा मिलने पर महसूस होता है। किशोर कुमार की भावपूर्ण आवाज़ और गीत के सशक्त बोल इसे एक यादगार रचना बनाते हैं, जो श्रोताओं के दिल में गहरी छाप छोड़ता है।

दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़ा – Dil Aisa Kisi Ne Mera Toda Song Credits
- Movie/Album: अमानुष (1975)
- Music : श्यामल मित्रा
- Lyrics : इन्दीवर
- Singer : किशोर कुमार
दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़ा – Dil Aisa Kisi Ne Mera Toda Lyrics in Hindi
दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़ा
बर्बादी की तरफ ऐसा मोड़ा
एक भले मानुष को
अमानुष बना के छोड़ा
सागर कितना मेरे पास है
मेरे जीवन में फिर भी प्यास है
है प्यास बड़ी जीवन थोड़ा
अमानुष बना…
कहते है ये दुनिया के रास्ते
कोई मंज़िल नहीं तेरे वास्ते
नाकामियों से नाता मेरा जोड़ा
अमानुष बना…
डूबा सूरज फिर से निकले
रहता नहीं है अँधेरा
मेरा सूरज ऐसा रूठा
देखा न मैंने सवेरा
उजालों ने साथ मेरा छोड़ा
अमानुष बना…
दिल ऐसा किसी ने मेरा तोड़ा – Dil Aisa Kisi Ne Mera Toda Song
https://youtu.be/kR8rsh1AqRs?si=DEsFuSD9FmagvoIO
