दिल जिगर नज़र क्या है – Dil Jigar Nazar Kya Hai, Kumar Sanu, Dil Ka Kya Kasoor
“Dil Jigar Nazar Kya Hai” फिल्म दिल का क्या कसूर का एक अत्यंत लोकप्रिय रोमांटिक गीत है, जिसे कुमार सानू ने अपनी भावनात्मक और मीठी आवाज़ में गाया है। इस गीत में प्रेम की दीवानगी, समर्पण और चाहत इतनी खूबसूरती से पिरोई गई है कि यह आज भी प्रेमगीतों की सूची में खास जगह रखता है।

दिल जिगर नज़र क्या है – Dil Jigar Nazar Kya Hai Song Credits
- Movie/Album: दिल का क्या कसूर (1992)
- Music : नदीम-श्रवण
- Lyrics : नवाब आरज़ू
- Singer : कुमार सानू
दिल जिगर नज़र क्या है – Dil Jigar Nazar Kya Hai Song Lyrics in Hindi
दिल जिगर नज़र क्या है
मैं तो तेरे लिए जाँ भी दे दूँ
ओ मेरी जानेजाँ, तू है मेरा जहां
मैं तो तेरे लिए जाँ भी दे दूँ
दिल जिगर नज़र…
मैंने तुझको चाहा इसमें मेरी खता क्या
दिल ने तुझको अपना माना इसकी सज़ा क्या
ओ मेरे हमकदम चलेंगे साथ हम
मैं तो तेरे लिए…
सुन मस्ती में डूबे ये मेरे तराने
दिल है तेरा दीवाना लेकिन तू ना जाने
ओ मेरे हमनशीं कर ले मेरा यकीं
मैं तो तेरे लिए…
दिल में लाखों अरमाँ आँखों में है सपने
तुम हो अजनबी पर लगते हो मुझको अपने
तू मेरी हर ख़ुशी तू मेरी ज़िन्दगी
मैं तो तेरे लिए…
